{"_id":"6af9e3f03f91ab30a2031b8f","slug":"next-time-tender-for-animal-catching-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168518-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पहली बार में नहीं आई एजेंसी, अब दोबारा लगाया बेसहारा पशु पकड़ने का टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पहली बार में नहीं आई एजेंसी, अब दोबारा लगाया बेसहारा पशु पकड़ने का टेंडर
Sun, 15 Nov 2026 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
- गोसेवा आयोग की नई दर कम होने से परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए गोसेवा आयोग के नियमानुसार नगर परिषद ने एक सप्ताह पहले टेंडर लगाया था। मगर टेंडर को भरने के लिए कोई एजेंसी नहीं आई। इस मुख्य कारण गोसेवा आयोग की ओर से कम रेट तय किया जाना माना जा रहा है।
इसको लेकर पहले से ही प्रशासनिक अधिकारी चिंता जता रहे थे। नई दरों ने टेंडर के बजट को आधे से कम कर दिया है। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले साल 42 लाख रुपये के आसपास बेसहारा पशुओं को पकड़ने का टेंडर दिया गया था।
इस बार 1840 पशुओं का महज 11 लाख 22 हजार रुपये का टेंडर लगाया गया है। वहीं, अधिकारियों की चिंता बनी हुई है कि कम दरों में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए एजेंसी का आना बड़ी चुनौती बन गया है। पूर्व में 1250 रुपये प्रति पशु के हिसाब से नगर परिषद पैसा जारी करती रही है।
विज्ञापन
यह है नए टेंडर में पशुओं के अनुरूप पैसा व संख्या
कैटेगरी - नंदी व बैल निर्धारित दर - 800 रुपये प्रति नंदी व बैल, कुल संख्या - 570, कुल खर्च 4,56,000 रुपये
कैटेगरी - एक साल से ऊपर की गायें व बछिया, निर्धारित दर - 600 रुपये प्रति, कुल संख्या - 950, कुल खर्च - 5,70,000 रुपये
कैटेगरी - बछड़े एक वर्ष की आयु तक निर्धारित दर - 300 रुपये प्रति, कुल संख्या - 320, कुल खर्च - 96,000 रुपये
कोट्स
बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर लगाया था। एजेंसी नहीं आने पर दोबारा टेंडर कॉल किया गया है। उम्मीद है कि कोई एजेंसी टेंडर जरूर लेगी। प्रति पशु की दरों का कम होने के कारण कुछ दिक्कत आ रही है।
-जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद।