फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   New Year will be celebrated on a large scale in the city, Sufi singers will add excitement

Sirsa News: नववर्ष पर शहर में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा जश्न, सूफी गायक बढ़ाएंगे रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
New Year will be celebrated on a large scale in the city, Sufi singers will add excitement
सिरसा। नए साल के अवसर पर शहर में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जालंधर के सूफी गायक नए साल को खास बनाने के लिए सिरसा पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने डीजे बजाने और पार्टी करने को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीं नए वर्ष को लेकर होटल, रेस्टोरेंट तथा मैरिज प्लेस संचालकों को नोटिस दिए गए। इसके साथ ही 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन

आतिशबाजी के साथ शहरवासी नए साल का स्वागत करेंगे। शहर तीन से से पांच किलोमीटर दूर बने मैरिज पैलेस और होटल में बड़े स्तर पर जश्न का आयोजन होगा। इतना ही नहीं, परिवार सहित नए साल मनाने वालों के लिए विशेष व्यवस्था देखने को मिलेगी। शहर के कई निजी रिसोर्ट पारिवारिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। कलाकारों की महफिलों से लेकर डीजे पार्टी तक आयोजित की जाएगी। ओएचएम के मालिक पंकज खेमका ने बताया कि ओएचएम में 31 दिसंबर की रात को डीजे नाइट का आयोजन किया जाएगा। इस पार्टी में फैमिली ही आ सकती है। रात 11 बजे से लेकर रात 1 बजे तक जश्न मनाया जाएगा। इस दौरान भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी। सुरक्षा के तौर पर विशेष गार्ड तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में नीशूराज रिसोर्ट के चंद्र झूंथरा ने बताया कि नए साल पर यह कार्यक्रम 31 दिसंबर की रात 10 बजे से लेकर रात एक बजे तक होगा। कपल और फैमिली ही कार्यक्रम में आ सकते हैं। कार्यक्रम में डीजे नाइट के साथ अन्य व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार रोड स्थित अमृतसरी हवेली के मालिक विरेंद्र गुप्ता ने बताया कि नए साल के जश्न की तैयारियां की जा रही हैं। डीजे नाइट का आयोजन किया जाएगा। पार्टी में पंजाब के जालंधर से सूफी गायक पहुंचेंगे। कार्यक्रम में फैमिली के साथ ही प्रवेश है।



नए वर्ष को लेकर होटल, रेस्टोरेंट व मैरिज प्लेस संचालकों को नोटिस, 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पाबंदी
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि नववर्ष के मौके पर जिला पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। नववर्ष पर बिना किसी अनुमति के होटल, रेस्टोरेंट तथा मैरिज पैलेस में शराब परोसने वालों तथा डीजे बजाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी। इसके अलावा शराब पीकर हुड़दंगबाजी करने वालों, बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाकर दहशत फैलाने वालों तथा तेज गति से वाहन चलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस लाइन से शहर सिरसा, ऐलनाबाद व डबवाली सहित अन्य कस्बों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा सभी होटल संचालकों तथा मैरिज प्लेस संचालकों को नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया है कि वे बगैर किसी अनुमति के डीजे का प्रयोग न करें। रात्रि 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed