फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   New system: Paediatric ward ready for 45 lakhs in civil hospital

नई व्यवस्था : नागरिक अस्पताल में 45 लाख से पीडियाट्रिक वार्ड बनकर तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
New system: Paediatric ward ready for 45 lakhs in civil hospital
नागरिक अस्पताल में बने पीडियाट्रिक वार्ड में दाखिल बच्चे । संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के नागरिक अस्पताल में अब बच्चों को भी इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी। अस्पताल का पीडियाट्रिक वार्ड तैयार हो गया है। 45 लाख की लागत से तैयार करवाए गए वार्ड में 12 बेड की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। अब बच्चों के इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जल्द ही इस वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाकर 36 किए जाने का भी प्रयास है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित प्राइवेट वार्ड की मरम्मत कर बच्चों के लिए अलग से पीडियाट्रिक वार्ड बनाया गया है। बच्चों के इलाज के लिए यहां पर दो वेंटिलेटर, आठ एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट), ऑक्सीजन सहित अन्य सुविधा मुहैया करवाई गई है। बच्चों की देखरेख के लिए चार शिशु रोग विशेषज्ञ, आठ स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। विभाग की ओर से अब बच्चों का इलाज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डेंगू, मलेरिया, सहित अन्य बीमारी से पीड़ित मरीजों का अलग-अलग होगा उपचार
वार्ड में कुल 36 बेड लगाए जाने हैं। इसके लिए अलग-अलग कमरे बनाए गए हैं। इनमें डेंगू, मलेरिया, खांसी, जुकाम, निमोनिया सहित अन्य बीमारियों के बच्चों को अलग-अलग कमरों में दाखिल कर उनका इलाज किया जाएगा। ताकि किसी भी तरह का वायरस किसी अन्य बच्चों में न फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में हर रोज होती है 100 बच्चों की ओपीडी
नागरिक अस्पताल स्थित शिशु रोग विशेषज्ञ के पास हर रोज 100 बच्चे जांच करवाने के लिए पहुंचते हैं। इनमें अब अधिक बच्चे खांसी, जुकाम, बुखार और निमोनिया से पीड़ित आए रहे हैं। ऐसे में जो बच्चे अधिक प्रभावित व बीमार होते हैं उन्हें पीडियाट्रिक वार्ड में दाखिल कर इलाज दिया जा रहा है। इसके लिए स्टाफ भी यहां पर तैनात कर दिया है।
बच्चों के इलाज के लिए नहीं था अलग से वार्ड
नागरिक अस्पताल में छोटे बच्चों को दाखिल करने के लिए नर्सरी उपलब्ध है, लेकिन बच्चों को दाखिल कर उनका इलाज करने के लिए अलग से कोई भी व्यवस्था नहीं थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट वार्ड में पीडियाट्रिक वार्ड बनाने का फैसला लिया । करीब 45 लाख की लागत से वार्ड को तैयार किया गया है। इससे पहले सर्जिकल वार्ड में ही बच्चों को दाखिल कर उनका इलाज किया जाता था। ऐसे में बच्चों के लिए बेड आरक्षित न होने के कारण मरीजों व उनके परिजनों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता था।

अस्पताल में पीडियाट्रिक वार्ड अब तैयार हो चुका है। यहां पर बच्चों को इलाज देने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अभी 12 बेड की व्यवस्था है। जल्द ही वार्ड में 36 बेड लगाए जाने हैं। इससे बच्चों को काफी सुविधा मिलेगी।--डॉ. संदीप गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed