{"_id":"5f99ad748ebc3e9b7c13bda3","slug":"new-survey-found-1676-street-vendors-in-the-district-sirsa-news-rtk580494470","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सर्वे में जिले में मिले 1676 स्ट्रीट वेंडर, शहर में 14 जगहों का किया गया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सर्वे में जिले में मिले 1676 स्ट्रीट वेंडर, शहर में 14 जगहों का किया गया चयन
विज्ञापन
नगर परिषद की फाइल फोटो।
- फोटो : Sirsa
सिटी मिशन मैनेजमेंट यूनिट ने जिले की पांच नगर परिषद व पालिका में स्ट्रीट वेंडर का सर्वे कर लिया है। नए सर्वे में 1676 लोग ऐसे मिले हैं जो कि रेहड़ी और फड़ी लगाते थे। अब वेंडिग जोन बनाने के लिए वीरवार को जिला नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल बैठक लेंगी।
जिले में स्ट्रीट वेंडर की पहचान करने के लिए कुछ महीने पहले एक प्राइवेट कंपनी रूदाअभिषेक ने सिरसा, मंडी डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली, रानियां का सर्वे किया था। कंपनी के सर्वे में 1967 लोग ऐसे मिले थे जो कि रेहड़ी और फड़ी लगाते हैं। लेकिन जब सिटी मिशन मैनेजमेंट यूनिट ने इसे चेक किया तो अधिकतर लोगों के नंबर गलत मिले। सर्वे कर्मचारियों ने अपने डाटा में रेहड़ी और फड़ी लगाने वालों के जो पता दिया और जो मोबाइल नंबर दिए थे, वे गलत पाए गए। जिस पर उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण ने सिटी मिशन मैनेजमेंट यूनिट को दोबारा से जिले का सर्वे करने के आदेश दिए।
नए सर्वे में 291 लोग मिले कम
सिटी मिशन मैनेजमेंट यूनिट ने सक्षम युवाओं से दोबारा सर्वे करवाया तो नए सर्वे में कुल 1676 स्ट्रीट वेंडर मिले। जबकि पहले सर्वे में 1967 लोग थे। नए सर्वे में सिरसा में अब 1255, मंडी डबवाली में 106, ऐलनाबाद में 38, कालांवाली में 135, रानियां में 142 स्ट्रीट वेंडर मिले।
विज्ञापन
शहर में इन जगहों का किया गया चयन
अजय विहार, स्काउट चौक, रेलवे पुल के नीचे, न्यू हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, अरोड़वंश चौक, रेलवे पार्क के पास, चतरगढ़ पट्टी में रेलवे फाटक के पास, नई सब्जी मडी, रानियां रोड पर बांदरां वाली पुली, जगदंबे पेपर मिल, महिला थाना के पास, आईटीआई चौक, जनता भवन, वाल्मीकि चौक से लेकर सिविल अस्पताल रोड पर स्ट्रीट वेंडर जोन बनाने के लिए चयन किया गया है।
कोट
स्ट्रीट वेंडिग जोन को लेकर वीरवार को मीटिंग है। हमारा प्रयास है कि जो स्ट्रीट वेंडर जो सामान बेच रहे हैं, उनके लिए उपयुक्त जगह का चयन किया जाए।
- संगीता तेतरवाल, जिला नगर आयुक्त, सिरसा।