फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   New gyms and swings will be set up in 10 parks of the city, more than 20 thousand population will benefit

शहर के 10 पार्कों में स्थापित होंगे नए जिम और झूले, 20 हजार से ज्यादा आबादी को होगा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
New gyms and swings will be set up in 10 parks of the city, more than 20 thousand population will benefit
पार्क में ओपन जिम - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के सभी वार्डों की देखरेख के लिए नगर परिषद ने योजना तैयार की है। जहां एक ओर से पार्कों की साज संभाल के लिए टेंडर किया जाएगा वहीं दूसरी ओर पार्कों में ओपन जिम और बच्चों के लिए झूले लगाने का भी काम किया जाएगा। नप ने 10 पार्कों में ओपन जिम और झूले लगाने का नया प्रस्ताव तैयार करके जिला प्रशासन के पास भेजा है। मंजूरी मिलते ही खरीद और उन्हें स्थापित करने का काम शुरू होगा। इससे शहर की 15 कॉलोनियों के करीब 20 हजार लोगों को सीधा लाभ होगा। सुबह-शाम सैर करने आए लोगों को व्यायाम करने के लिए ओपन जिम मिलेगा।
विज्ञापन

शहर के सभी 31 वार्डों में पार्कों का जिम्मा नगर परिषद के पास है। हालांकि कुछ बड़े पार्कों की स्थिति ठीक है लेकिन अधिकतर पार्क ऐसे हैं जहां न तो नियमित रूप से सफाई हो पाती है और ना ही देखभाल। ऐसे में नगर परिषद ने इन पार्कों की देखरेख क काम ठेके पर देने का प्लान बनाया है। इसका टेंडर किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है और प्रस्ताव डीसी के पास भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन

अब ओपन जिम की संख्या भी बढ़ाएंगे
पार्कों में नगर परिषद प्रशासन ने ओपन जिम स्थापित किए और झूले भी लगवाए। ऐसे में आसपास के लोगों का रुझान बढ़ा और पार्कों में सैर करने पहले से ज्यादा लोग आने लगे। ऐसे में अब नगर परिषद ने 10 पार्कों में ओपन जिम और झूले लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को डीसी के पास भेज दिया है। पार्कों में ओपन जिम और झूले लगने से आसपास की 15 से ज्यादा कॉलोनियों के करीब 20 हजार लोगों को सीधा लाभ होगा। क्योंकि पार्कों में भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों की बारी नहीं आती थी। इसी प्रकार झूलों को लेकर समस्या थी, क्योंकि बच्चों की संख्या ज्यादा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्कों में व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वर्क ऑर्डर देने की तैयारी है। इसके अलावा ओपन जिम और झूले के भी 10-10 सेट अतिरिक्त मंगवाने की डिमांड भेेजी है।
- रीना सेठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed