फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   New diploma course started at IGNOU centre, students will be able to become disaster management experts

Sirsa News: इग्नू सेंटर में शुरू हुआ नया डिप्लोमा कोर्स विद्यार्थी बन सकेंगे आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
New diploma course started at IGNOU centre, students will be able to become disaster management experts
राजकीय महिला महाविद्यालय में स्थापित इग्नू सेंटर।
गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) सेंटर में एक नया कोर्स शुरू किया गया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस कोर्स की शुरुआत से छात्रों, खासकर ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। सेंटर में अब छात्राओं के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट (पीजीडीडीआरएम) कोर्स की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन


इग्नू सेंटर के माध्यम से पहले से चल रहे विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्सों के साथ अब यह नया कोर्स भी संचालित होगा। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन या सेंटर पर आकर आवेदन कर सकते हैं। यह कोर्स आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में विशेषज्ञ तैयार करने में सहायक होगा।
विज्ञापन


इसके तहत प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से निपटने, राहत एवं पुनर्वास कार्य, जोखिम आकलन और आपदा से पूर्व तैयारी जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक छात्राएं ऑनलाइन या कॉलेज स्थित इग्नू सेंटर पर आकर आवेदन कर सकती हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस कोर्स से छात्राओं को रोजगार और सरकारी व गैर-सरकारी संगठनों में कार्य के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय महिला महाविद्यालय के इग्नू सेंटर पर कर पाएंगे कोर्स

राजकीय महिला महाविद्यालय में स्थापित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) सेंटर में अब छात्राएं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट कोर्स कर सकेंगी। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि यह कोर्स विशेष रूप से इसी सेंटर पर संचालित होगा, जिससे स्थानीय छात्राओं को अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस एक वर्षीय कोर्स में प्रवेश के लिए किसी भी संकाय से स्नातक पास होना आवश्यक है। कोर्स में प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं से निपटने, राहत एवं पुनर्वास, जोखिम आकलन और आपदा से पूर्व तैयारी जैसे विषयों पर गहन अध्ययन कराया जाएगा।



कोर्स का उद्देश्य

इस कोर्स का उद्देश्य प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं के दौरान राहत और पुनर्वास कार्यों में प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करना है। इसके तहत जोखिम आकलन, आपदा से पूर्व तैयारी, आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण संबंधी कौशल विकसित किए जाएंगे। यह एक वर्षीय कोर्स है और इसमें प्रवेश के लिए किसी भी संकाय से स्नातक पास होना आवश्यक है।


प्रवेश प्रक्रिया

नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक छात्राएं सीधे कॉलेज स्थित इग्नू सेंटर पर आकर या ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अगस्त तय की गई है। अधिकारियों का मानना है कि इस कोर्स से छात्राओं को सरकारी व गैर-सरकारी संगठनों में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed