फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   New agency starts work in disposal plant, garbage will be collected from the city after two days

Sirsa News: नई एजेंसी ने निस्तारण प्लांट में शुरू किया काम, दो दिन बाद शहर से होगा कचरे का उठान

Thu, 31 Aug 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 31 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
New agency starts work in disposal plant, garbage will be collected from the city after two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव बकरियांवाली कचरा निस्तारण प्लांट में नई कंपनी ने मशीनों को शुरू कर दिया है। वहीं एजेंसी का नया प्लांट भी दो दिन में लग जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि दो दिन में समस्या का समाधान होने पर शहर से कूड़े का उठान सुचारू रूप से होगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
वीरवार को नगर परिषद के अधिकारियों ने कचरा प्लांट के बाहर धरना लगाकर बैठ ग्रामीणों से बातचीत की। बैठक डेढ़ घंटे चली। इसमें जिला नगर आयुक्त वीरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता के साथ सुना और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को माना जाएगा। आप अपना धरना खत्म करें। ग्रामीणों ने कहा कि आप व्यवस्था बनाकर हमें दे। उसी दिन हम अपना धरना खत्म कर देंगे। तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। अधिकारियों के अनुसार पांच एकड़ जमीन नई एजेंसी के लिए कचरा निस्तारण प्लांट में खाली कर दी गई है। इस पर नई कंपनी ने अपनी मशीनरी लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा एजेंसी ने पुरानी एजेंसी की मशीनों को शुरू कर दिया है। जिससे कचरे का निपटान किया जाएगा।
विज्ञापन




ग्रामीणों की यह हैं मांग
- प्लांट की चाहरदीवारी ठीक करवाई जाए।
- प्लांट में फायर सिस्टम दुरुस्त करवाया जाए।
- चार वाटर टैंक से कचरा निकालकर पानी से भरा जाए।
- 7 बोरवेल लगाए गए हैं, जो कचरा भरने से बंद हैं, उन्हें शुरू करवाया जाए।
- प्लांट के आस पास पौधे लगाए जाएं।
- प्लांट के अंदर की दीवार के साथ-साथ पांच से सात फीट कचरा हटाया जाएा।
- प्लांट में दवाओं को छिड़काव करवाया जाए। जिससे बदबू गांव में न फैले।

कचरा प्वाइंट हुई फुल
नगर परिषद की ओर से हर रोज शहर से 100 मीट्रिक टन कूड़े का उठान कर उसे बकरियांवाली प्लांट में पहुंचाया जाता है। प्लांट में कूड़े का प्रबंधन सही तरीके से न होने के कारण वह आसपास के खेतों में व सड़क पर फैल रहा है। इसके विरोध में बकरियांवाली के ग्रामीणों ने प्लांट का ताला लगा दिया है। इससे वहां कचरा नहीं डाला जा रहा। हालांकि शहर में कचरे का उठान नियमित रूप से हो रहा है। इसे डंपिंग प्वाइंट पर डाला जा रहा है। इसके चलते डंपिंग प्वाइंट पूरी तरह से भर गए है। आस पास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने देवीलाल चिल्ड्रेन पार्क के पास अस्थाई व्यवस्था करने का प्रयास किया था। लोगों के विरोध के चलते कामयाबी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुरानी एजेंसी पांच एकड़ के हजारों टन कचरे का कहां निपटान
कचरा निस्तारण प्लांट में काम शुरू करने व ग्रामीणों का धरना खत्म करने पर प्रशासन फोकस है। जिस एजेंसी को अपना कूड़ा उठाने का नोटिस दिया गया है। वह एजेंसी कूड़ा उठाकर कहां पर लेकर जा रही है, उसे खुले में डाला जा रहा है या नहीं। निस्तारण कैसे होगा, इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जो कई सवाल खड़े करता है। हैरानी की बात है कि एजेंसी को लेकर अधिकारी बेहद हमदर्दी भरा रवैया अपनाए हुए हैं।



इस मामले में डीएमसी ने ग्रामीणों से बातचीत की है। कुछ मांगों पर सहमति बनी है। एक प्लांट शुरू कर दिया गया है। जल्द ही नई एजेंसी पूरी तरह से काम शुरू कर देगी। - संदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed