फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nephew accused of forcing someone to commit suicide arrested

Sirsa News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी भतीजे को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Nephew accused of forcing someone to commit suicide arrested
डबवाली। डबवाली थाना शहर पुलिस ने चाची हरप्रीत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में घुमियारा जिला श्री मुक्तसर साहिब पंजाब निवासी भतीजे हर्षप्रीत सिंह उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर लिया है। भोलू को पुलिस अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान मामले में कई तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आत्महत्या के कारणों का खुलासा रिमांड के दौरान होगा। पुलिस के अनुसार हर्षप्रीत को नशे की आदत है। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को वार्ड दो में रहने वाली एक महिला हरप्रीत ने चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मृतका के पति घुमियारा हाल वार्ड न. 02 मंडी डबवाली निवासी जगदीप सिंह के बयान पर उसके भतीजे हर्षप्रीत उर्फ भोलू पर उसकी पत्नी को तंग परेशान कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाया था। इस पर थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका अपने भतीजे से परेशान हो गई थी और उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसके चलते वह अपने पति के साथ डबवाली में रहने लगी थी, लेकिन भोलू उसे फोन कर बार-बार परेशान करता था। उसने उसे कई बार समझाया कि अब बहुत हो चुका और परिवार व समाज में भी बदनामी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वह ये सब कुछ छोड़कर नए सिरे से जीवन यापन करना चाहती है, लेकिन भोलू के बार बार फोन करने से वह परेशान थी। घटना वाले दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ था कि भोलू मृतका के फोन न उठाने और बात न करने पर परेशान कर रहा था। जब हरप्रीत ने उसका कोई जवाब नहीं दिया तो वह उसके घर आया। हर्षप्रीत उर्फ भोलू के जगदीप के घर आने व जाने की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसे पुलिस अपने कब्जे में ले चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed