{"_id":"68ee90c09a98b59b6d0bb31c","slug":"neighbors-accused-of-vandalizing-the-house-and-taking-away-goods-sirsa-news-c-128-1-sir1004-146001-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पड़ोसियों पर घर में तोड़फोड़ कर सामान ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पड़ोसियों पर घर में तोड़फोड़ कर सामान ले जाने का आरोप
विज्ञापन
सिरसा। गांव सहारणी में कुछ लोगों ने एक घर में तोड़फोड़ की और सामान उठाकर ले गए। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान जो सच्चाई सामने आएगी उसके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सहारणी निवासी अमनदीप ने बताया कि जुलाई 2025 से वह परिवार सहित राजस्थान में रह रहा है, क्योंकि पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट की थी। 10 दिन पहले एक जानकार से उसे पता चला कि उसके घर में तोड़फोड़ हुई है और सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद वह अपने घर पर आया तो देखा कि सारा सामान इधर-उधर टूटा हुआ था।
आरोप है कि पड़ोस के ही लोगों ने उनके घर पर तोड़फोड़ की है। अमनदीप के मुताबिक उक्त लोग घर में रखा घरेलू समान दो पेटी, एक बेड, फ्रीज, वाशिंग मशीन, दो कूलर, खास चारा मोटर व मशीन, सिलाई मशीन, सोफा सेट, दो एलसीडी, मोटरसाइकिल, बर्तन, चारपाई, सात ट्रॉली तूड़ी, 10 क्विंटल गेहूं, 4.5 तोला सोना, 20 तोला चांदी, डेढ़ लाख रुपये नकदी जबरदस्ती लेकर चले गए।