फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Negligence in laying drainage system despite orders, Chief Commissioner reprimands officers

आदेशों के बावजूद ड्रेनज सिस्टम बिछाने में लापरवाही, चीफ कमीश्नर ने अधिकारियों को फटकारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Negligence in laying drainage system despite orders, Chief Commissioner reprimands officers
अग्रसेन कॉलोनी में चल रहा सीवरेज का कार्य। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर की अग्रसेन कॉलोनी में 20 साल से जलभराव की समस्या का मामला अब राइट टू सर्विस कमीशन के दरबार में चला गया है। आयोग के कमिश्नर ने जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद को ड्रेनेज सिस्टम बिछाने के लिए आदेश दिए हैं। इसके बावजूद अधिकारियों ने लापरवाही से काम लिया। समीक्षा बैठक हुई तो अधिकारियों की लापरवाही सामने आई। इस पर कमिश्नर ने जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों को खूब फटकारा। साथ ही 4 अप्रैल तक काम पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के बीचों बीच स्थित अग्रसेन कॉलोनी में बारिश के समय पानी निकासी की समस्या हो जाती है। गलियों में बारिश का पानी जमा हो जाता है जिस कारण लोगों की आने-जाने में दिक्कत होती है। वर्तमान सीवरेज लाइन भी इसके लिए कामयाब नहीं है। कॉलोनी निवासियों द्वारा बार-बार धरना-प्रदर्शन और शिकायतों के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
कॉलोनी के निवासी अमित गोयल ने राइट टू सर्विस एक्ट आयोग को 26 सितंबर को शिकायत भेजी। इस पर उन्होंने आरोप लगाए कि अधिकारी समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण कॉलोनी निवासियों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बारिश के समय दलदल हो जाती है। सीवरेज भी ओवरफ्लो रहते हैं। इस शिकायत के बाद आयोग के कमिश्नर टीसी गुप्ता ने 21 जनवरी को जन स्वास्थ्य विभाग के एसई और नगर परिषद के एक्सईएन को पत्र लिखकर इस समस्या का तुरंत प्रभाव से समाधान करने के आदेश दिए। साथ ही यह भी कहा कि यह काम 27 जनवरी तक पूरा होना चाहिए। इसके लिए 27 जनवरी को डेढ़ बजे समीक्षा बैठक भी निर्धारित की गई। लेकिन किसी कारणवश यह समीक्षा बैठक नहीं हो पाई। अब 17 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक से तीन दिन पहले आनन-फानन शुरू किया काम, लगी फटकार
शिकायतकर्ता अमित गोयल ने बताया कि बैठक की तारीख नजदीक आई तो अधिकारियों की आंखें खुली। बैठक से दो-तीन दिन पहले ही अधिकारियों ने कॉलोनी में पाइप लाइन बिछाने का काम आनन-फानन शुरू कर दिया। समीक्षा बैठक में जब यह बात कमिश्नर को पता चली तो उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के एसई और नगर परिषद के एक्सईएन को खूब फटकार लगाई। साथ ही पूछा की यह काम कब तक पूरा होगा। अधिकारियों ने तर्क देते हुए कहा कि यह काम आगे बढ़ाना पड़ेगा। इस पर कमिश्नर ने पूछा कि क्या इसके लिए आपने अनुमति ले ली है। अधिकारी ने बताया की नहीं सर। इस पर कमिश्नर ने फटकार लगाते हुए कहा कि क्या किसी शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हो। साथ ही कमिश्नर टीसी गुप्ता ने निर्देश दिए कि यह काम 11 मार्च तक पूरा करना था लेकिन अब 31 मई तक का समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed