Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   chhath pooja on 15

Sirsa News: जय मां सरस्वती सेवा समिति का 18 वां छठ पूजन समारोह 15 नवंबर को

Tue, 10 Nov 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 10 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
chhath pooja on 15
फोटो - 27, 28
विज्ञापन

- प्रसिद्ध कलाकार प्रमोद अकेला और अमरेश भोजपुरिया भजन संध्या में देंगे प्रस्तुति

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। जय मां सरस्वती सेवा समिति 15 नवंबर रविवार को हिसार रोड स्थित दिल्ली पुल पर 18वें विशाल छठ पूजन समारोह का आयोजन करेगी। इस समारोह में छठी मैया की पूजा-अर्चना के साथ भजन संध्या भी होगी। समिति सदस्यों ने आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
समिति के संस्थापक मुन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। छठ पर्व के पारंपरिक अनुष्ठानों के तहत 13 नवंबर को नहाय-खाय और 14 नवंबर को खरना होगा। 15 नवंबर की शाम को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य समारोह 15 नवंबर को शाम 3:15 बजे दिल्ली पुल पर होगा। सिरसा विधायक गोकुल सेतिया मुख्य अतिथि होंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता व समिति संरक्षक प्रो. दयानंद शर्मा अध्यक्षता करेंगे। युवा कांग्रेस नेता कर्ण चावला और पार्षद रणधीर सिंह (धीरू) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन संध्या का आयोजन
समारोह के दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध कलाकार प्रमोद अकेला और अमरेश भोजपुरिया भजनों की प्रस्तुति देंगे। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया की आराधना का पर्व है। इसका उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में आपसी भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने शहरवासियों से समारोह में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed