फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   negligence in family id, illiterate person make 10th pass

परिवार पहचान पत्र में अनपढ़ को बना दिया दसवीं पास

Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
negligence in family id, illiterate person make 10th pass
सिरसा। परिवार पहचान पत्र बनाने में सीएससी सेंटर लापरवाही बरत रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही मामला शुक्रवार को नगर परिषद सिरसा कार्यालय में मिला, जब पेंटर का कार्य करने वाले महावीर प्रसाद के परिवार पहचान पत्र में खुद को अनपढ़ लिखवाने के लिए पहुंचा। क्योंकि परिवार पहचान पत्र में उसे दसवीं पास दिखा दिया गया, परंतु सर्टिफिकेट न होने के कारण अब उसकी पेंशन नहीं बन पा रही।
विज्ञापन

शहर की पटेल बस्ती के महावीर प्रसाद ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने शहर के एक सीएससी सेंटर से परिवार पहचान पत्र बनाया। उस समय सीएससी सेंटर संचालक ने बिना कागजात देखे ही उसकी शिक्षा दसवीं पास भर दी। जबकि वह अनपढ़ है और जिंदगी में कभी स्कूल नहीं गया। जब वह पेंशन बनवाने के लिए समाज कल्याण विभाग में उसने आवेदन किया। आवेदन के दौरान कर्मचारियों ने दसवीं पास का सर्टिफिकेट मांगा। उसकी उम्र 61 साल है। उसने कहा कि वह अनपढ़ है और दसवीं पास का सर्टिफिकेट नहीं है। तब कर्मचारियों ने कहा कि वह परिवार पहचान पत्र में इस गलती को ठीक करवाकर आए, तभी पेंशन बन सकेगी। महावीर प्रसाद ने बताया कि वह कई दिनों से परिवार पहचान पत्र में इस गलती को सुधारने के लिए आ रहा है। परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही। सीएससी सेंटर के संचालक द्वारा दसवीं पास लिखने के कारण उसकी पेंशन नहीं बन पा रही।
विज्ञापन

बदलाव का विकल्प नहीं
आईडी बनाने के बाद इसमें बदलाव का विकल्प हमारे पास नहीं है। जन्म तिथि, परिवार का मुखिया जैसे विकल्प भी ठीक नहीं कर सकते। बदलाव के लिए केवल एनआईसी कार्यालय में ही संपर्क किया जा सकता है। जबकि परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए नगर परिषद कार्यालय को शहर का मुख्यालय बनाया गया है, यह सुविधा नप कार्यालय में होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विपिन कुमार, नोडल अधिकारी, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed