{"_id":"6537f295344d62564709cd14","slug":"ncb-caught-drug-smuggler-by-laying-a-trap-one-and-a-half-kilo-opium-recovered-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-8726-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एनसीबी ने जाल बिछाकर पकड़ा नशा तस्कर, डेढ़ किलो अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एनसीबी ने जाल बिछाकर पकड़ा नशा तस्कर, डेढ़ किलो अफीम बरामद
विज्ञापन
एनसीबी कार्यालय में बैठक लेते हुए डीएसपी दलीप सिंह।
सिरसा। एनसीबी ने सोमवार रात को डेढ़ किलोग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनसीबी अधिकारियों की मानें तो झारखंड के नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए जाल बिछाकर यह कार्रवाई की गई है।
एनसीबी सिरसा यूनिट कार्यभार संभालने के बाद डीएसपी दलीप सिंह ने बताया कि जिले में झारखंड से अफीम सप्लाई का नेटवर्क चल रहा है। पुलिस ने नेटवर्क तोड़ने के लिए फर्जी कस्टमर तैयार किया था। इसके तहत उन्होंने नशा तस्करों को रंगे हाथों पकड़े के लिए अफीम मंगलवाई। सप्लाई करने के लिए जब आरोपी झारखंड से बस में सिरसा आया था तो महाराणा प्रताप चौक के पास पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। तालाशी के दौरान उसके बैग से डेढ़ किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी से पूछताछ जारी है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी के भाई व उसके दो साथियों से पुलिस ने पहले बड़ी मात्रा में अफीम बरामद की थी। तभी से इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने की तैयारी एनसीबी कर रही थी।
पदभार संभालने के बाद स्टाफ के साथ की बैठक
हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो यूनिट सिरसा के नव नियुक्त डीएसपी दलीप सिंह ने मंगलवा को पदभार संभाला। डीएसपी ने स्टाफ के साथ बैठक की और उनके कार्यों की समीक्षा की। उप पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से कहा कि नशे पर अंकुश लगाने के लिए आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लिया जाए तथा ड्रग्स का गैर कानूनी धंधा करने वालों की खोज खबर लेकर उन पर पैनी निगाह रखी जाए। इस मौके पर हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो यूनिट सिरसा से इंस्पेक्टर राकेश कुमार सहित यूनिट के सभी पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे ।