फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   nayak mahasabha team made

Sirsa News: अखिल भारतीय नायक सभा की जिला इकाई का गठन

Tue, 04 Aug 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 04 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
nayak mahasabha team made
अ​खिल भारतीय नायक सभा की जिला सिरसा की नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए पदा​धिकारी। एसोसिएशन 
गणेश चांवरिया बने प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ. श्रीराम बाहिया को संगठन सचिव की जिम्मेदारी, मैनपाल लौहरा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया
विज्ञापन


फोटो -- 24
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। झूंथरा धर्मशाला में मंगलवार को अखिल भारतीय नायक सभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने और समाज के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर चर्चा की गई। बैठक में संस्थापक देशराज गुराणा, राष्ट्रीय संरक्षक हरभगवान सिंह और प्रदेशाध्यक्ष राम कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय नायक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संगठन विस्तार के तहत सर्वसम्मति से गणेश चांवरिया को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ. श्रीराम बाहिया को प्रदेश संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद अखिल भारतीय नायक सभा की जिला सिरसा इकाई का गठन हुआ। नवगठित कार्यकारिणी में मैनपाल लौहरा को जिला अध्यक्ष बनाया गया। रघुवीर सिंह सरपंच वरिष्ठ उपाध्यक्ष और बलराम उपाध्यक्ष नियुक्त हुए। कृष्ण कुमार मीरपुर को जिला महासचिव और विनोद फतेहपुरिया को जिला सह सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य नियुक्तियां और संकल्प
सुनील सरपंच अबूतगढ़ संगठन सचिव, रामपाल बकरियांवाली प्रेस प्रवक्ता और बलराम अली मोहम्मद प्रचार सचिव बने। मास्टर कृष्ण कुमार बकरियांवाली प्रभारी, राजेंद्र कालूआना कानूनी सलाहकार और गिरधारी बाहिया सदस्य नियुक्त हुए। उपस्थित सदस्यों ने नायक शब्द को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करवाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने समाज के सम्मान, अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करने की बात कही। सिरसा जिले में विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर संगठन विस्तार का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed