फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   National College

नेशनल में दूसरी मेरिट सूची के लिए एक हजार तो राजकीय महिला महाविद्यालय में 170 सीटें खाली

Mon, 08 Jul 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
National College
नेशनल में कागजात वेरीफिकेशन के लिए बैठा स्टाफ। - फोटो : Sirsa
स्नातक में दाखिले को लेकर रविवार को कागजात वेरिफिकेशन तथा पहली मेरिट सूची में नाम आने के बाद विद्यार्थियों के पास फीस भरने का अंतिम दिन था। अभी तक नेशनल कॉलेज में स्नातक के 284 विद्यार्थियों ने अपने न तो कागजात वेरिफाई करवाए और ना ही फीस भरी है।
विज्ञापन

रविवार को कागजात वेरिफिकेशन तथा फीस भरने का अंतिम दिन था। डायरेक्टर ऑफ हायर एजुकेशन ने बीते तीन जुलाई को पत्र जारी कर कॉलेजों को आदेश दिए कि वह पांच जुलाई से लेकर सात जुलाई तक एक बार फिर से कागजात वेरिफाई करें ताकि जो बचे हुए छात्र हैं वह भी अपने कागजात वेरिफाई तथा फीस जमा करवा दें ताकि दाखिले में कोई परेशानी ना आए। जिसके बाद भी अभी तक 284 छात्रों ने अपनी फीस नहीं भरी है। ऐसे में इन छात्रों का नाम न तो दूसरी सूची में आएगा तथा ना ही अपनी फीस भर पाएंगे। पहली सूची में कुल 1404 विद्यार्थियों के नाम आए थे। जिसमें से रविवार तक केवल 1120 बच्चों ने ही अपने दाखिले करवाए हैं। इसके बाद कोई भी विद्यार्थी अपनी फीस जमा नहीं करवा सकता।
विज्ञापन

ये है सीटों पर दाखिलों की स्थिति
नेशनल कॉलेज में पहली मेरिट सूची में बीकॉम में 200, बीए में 986, बीएसी मेडिकल में 133, कंप्यूटर साइंस में 57, बीए इवनिंग में 30, बीएसी नॉन मेडिकल में 214 तथा इकोनोमिक्स ऑनर्स में 14 विद्यार्थियों के दाखिले के लिए नाम आए थे। जिसमें से बीकॉम में 153, बीए में 659, बीएससी मेडिकल में 94, कंप्यूटर साइंस में 40, बीए इवनिंग में 15, बीएससी नॉन मेडिकल में 152 तथा इकोनोमिक्स ऑनर्स में 7 विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला लिया है। जबकि 284 छात्रों की अभी तक फीस जमा नहीं हो पाई है। नेशनल कॉलेज में सभी कोर्सों को मिलाकर 2120 सीटें हैं। जिसमें से 1120 सीटें भरी जा चुकी हैं तथा दूसरी मेरिट सूची के लिए केवल 1000 सीटें ही शेष बची हैं। दूसरी सूची में एक हजार विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महिला कॉलेज में 420 ने करवाया दाखिला
राजकीय महिला महाविद्यालय में कुल 590 सीटों पर 519 छात्राओं का पहली मेरिट सूची में नाम आया था। जिसमें से अभी तक 420 छात्राओं ने अपना दाखिला करवा लिया है।
राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए के लिए 430 सीटें निर्धारित की गई है। जिन पर 382 छात्राओं का पहली मेरिट सूची में नाम आया था। लेकिन अभी तक 303 छात्राओं का ही दाखिला हो पाया है। इसके अलावा 25 ऐसी छात्राएं हैं, जिनका फीस चालान तो कट चुका है पर अभी तक फीस जमा नहीं हुई है।

वहीं बीकॉम में 160 सीटें हैं, जिन पर 137 छात्राओं का पहली मेरिट सूची में नाम आया पर अभी तक 117 छात्राओं ने ही दाखिला करवाया है। रविवार को कागजात वेरिफिकेशन तथा फीस जमा करने की अंतिम तिथि थी। अभी तक राजकीय महिला महाविद्यालय में दोनों कोर्सों में 170 सीटें खाली है। जिन 25 बच्चों के चालान कट चुके हैं, अगर वह फीस जमा कर देते हैं तो कुल 145 सीटें खाली रह जाएगी। जिसमें दूसरी मेरिट सूची में छात्राओं को मौका दिया जाएगा।
पहली मेरिट सूची वाले विद्यार्थियों के पास फीस भरने का अंतिम दिन रविवार था। राजकीय महिला महाविद्यालय में 420 छात्राओं ने दाखिला करवा लिया है।
- डॉ. केके डूडी, एडमिशन इंचार्ज, राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed