फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   national college sirsa chess champion for the sixth consecutive time

राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा लगातार छठी बार शतरंज चैँपियन

Mon, 16 Sep 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
national college sirsa chess champion for the sixth consecutive time
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा की अंतर महाविद्यालय शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन राजकीय कन्या महाविद्यालय रानियां में करवाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा खेल परिषद के चेयरपर्सन डॉ. राजेश मेहता व स्कूल के प्राचार्य ने शिरकत की। जिन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों व प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में 9 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहला मैच राजकीय महिला महाविद्यालय रानियां व राजकीय महाविद्यालय भट्ट की दोनों टीमों का शुरू करवाकर इस प्रतिस्पर्धा का आगाज किया।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा के डॉ. तेजाराम एवं डॉ. आशोक शर्मा, सीडीएलयू सिरसा खेल परिषद के सचिव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस प्रतिस्पर्धा में डॉ. शत्रुजीत सिंह एवं डॉ. हरजिंद्र सिंह चयन समिति के सदस्यों के रूप में व मैच के दौरान एक निर्णायक मंडल के रूप में बहुत ही अच्छी भूमिका निभाई। संपूर्ण खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन महाविद्यालय के खेल सचिव डॉ. राजकुमार और डॉ. बलदेव सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न करवाया गया। अंत में राजकीय कन्या विद्यालय रानियां के प्राचार्य जगमिंद्र सिंह प्रतियोगिता का प्रणाम घोषित किया। जिसमें से प्रथम स्थान पर राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा, द्वितीय स्थान आईजी कॉलेज टोहाना व तृतीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय भट्टू कंला रहा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा इस प्रतियोगिता में लगातार छठी बार विजेता रहे। इस मौके पर डॉ. सरजीत सिंह, मंजू कंबोज, डॉ. रामकुमार, सोनियां, मनोज कुमार, भारती शर्मा व राजकुमारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed