{"_id":"67a4f1a0b158c4f8ac0b7c1f","slug":"nath-community-shut-down-hookahs-of-two-drug-selling-families-sirsa-news-c-128-1-slko1008-132786-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नाथ समुदाय ने नशा बेचने वाले दो परिवारों का किया हुक्का-पानी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नाथ समुदाय ने नशा बेचने वाले दो परिवारों का किया हुक्का-पानी बंद
Thu, 06 Feb 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते नाथ समुदाय के लोग व प्रस्ताव दिखाते प्रधान। संवाद
रानियां (सिरसा)। क्षेत्र में बढ़ रहे नशे की रोकथाम को लेकर रानियां शहर के वार्ड नंबर एक में नाथ समुदाय की एक विशेष बैठक हुई। इसमें रानियां क्षेत्र के आसपास के 35 गांवों के नाथ समुदाय के मुखिया शामिल हुए। बैठक में समुदाय के दो युवकों को नशा बेचते पकड़े जाने पर उनका व उनके परिवार का हुक्का पानी बंद करने का निर्णय लिया गया।
नाथ समुदाय के जिला प्रधान नसीब नाथ ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सीआईए पुलिस सिरसा की टीम ने कंगनपुर रोड सिरसा से रानियां निवासी नाथ समुदाय के दो युवकों को 400 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। 35 गांवों के नाथ समुदाय की बैठक में माना गया कि दोनों युवकों ने ऐसा कर समुदाय को बदनाम किया है। दोनों युवकों के परिवारों का इसके लिए हुक्का पानी बंद किया जाएगा। धार्मिक, सामाजिक व पारिवारिक कार्यक्रम में उनके प्रवेश पर पाबंदी रहेगी ताकि कोई अन्य युवक इस तरह की गंदी आदत का शिकार न हो और बिरादरी को नशे के कलंक से बचाया जा सके।
नशा बेचने वालों का बंद करेंगे हुक्का-पानी
इस दौरान पार्षद महावीर नाथ ने कहा कि अगर उन्हें नाथ समुदाय को कोई व्यक्ति नशा करता व बेचता पकड़ा जाता है। वे एक बार उसे समझाएंगे। न समझने पर उसे व उसके परिवार का हुक्का पानी बंद कर उनको भी नाथ समुदाय से अलग कर दिया जाएगा। कोई नशा करता हुआ पकड़ा जाता है तो वे उसे पुलिस के हवाले कर सजा भी दिलवाएंगे।