फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Narnaund youth dies due to drowning in Nohar feeder

Sirsa News: नोहर फीडर में डूबने से नारनौंद के युवक की मौत

Thu, 27 Jun 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 27 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Narnaund youth dies due to drowning in Nohar feeder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। खंड के गांव ढुकड़ा के पास से गुजरने वाली नोहर फीडर में नहाने उतरे नारनौंद के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम रखवाया और परिजनों को सूचित किया। पिता कृष्ण कुमार के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

25 वर्षीय अश्वनी सिरसा के जेसीडी में डेंटल कॉलेज में प्रैक्टिस करता था। वह किसी जरूरी काम से जमाल गांव में गया था। वह वापस आते हुए वह नहर में नहाने के लिए रुका। ग्रामीणों ने बुधवार शाम चार बजे नहर पर एक अज्ञात मोटरसाइकिल को देखा। बाइक के पास में मोबाइल फोन, जूते व कपड़े भी थे। इस पर ग्रामीणों ने जमाल चौकी को सूचित किया। पुलिस ने मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वीरवार सुबह गोताखोरों ने नहर से युवक के शव को तलाश कर बाहर निकाला। इसके बाद पुलिसे ने शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed