फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   nari shakti vandan padyatra

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण को देगा और मजबूती : सुनीता दुग्गल

Thu, 16 Apr 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 16 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
nari shakti vandan padyatra
भगत सिंह स्टेडियम में पदयात्रा निकालते हुए महिलाएं। सूचना विभाग
- महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नारी शक्ति वंदन पदयात्रा का आयोजन, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन


फोटो-2
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भगत सिंह स्टेडियम में वीरवार को नारी शक्ति वंदन पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा स्टेडियम से लेकर राजकीय नेशनल कॉलेज तक निकाली गई। इसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया और नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने बतौर मुख्य अतिथि पदयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसमें उपस्थित सभी ने अपने हस्ताक्षर कर इस अधिनियम का समर्थन किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि यह नारी शक्ति वंदन पदयात्रा सिर्फ एक पदयात्रा नहीं है बल्कि यह महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जहां भी महिला शक्ति ने नेतृत्व किया है वहां पर अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुग्गल ने कहा कि इस अधिनियम के पारित होने से महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा तो महिलाएं मजबूती से अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगी और अपने क्षेत्र को विकास की नई राह दिखाएंगी।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक निर्णय
पूर्व सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 जैसा ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी धन्यवाद किया जिनके नेतृत्व में महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं। लोकसभा क्षेत्र में सिरसा में बतौर सांसद उनके कार्यकाल में रेलवे सहित विभिन्न विकास कार्य करवाए गए। विशेषकर रेलवे के क्षेत्र में उनके कार्यकाल में रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हुआ। गोरखधाम और कोटा एक्सप्रेस से रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ी है। इस कारण आज सिरसा लोकसभा क्षेत्र की बेटियों के लिए सफर आसान हुआ है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक डाॅ. दर्शना सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं, पूर्व जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, जिला बाल संरक्षण अधिकारी डाॅ. गुरप्रीत कौर, संरक्षण अधिकारी डा. अंजना डूडी, पार्षद सुमन शर्मा, बिमला सिंवर आदि महिला शक्ति मौजूद रही।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में किया जागरूक
फोटो- 8
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जन-जन को जागरूक करने के उद्देश्य से 28 अप्रैल तक विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रचार अभियान के दौरान विभागीय भजन पार्टी कलाकारों द्वारा लोक गीतों के माध्यम से नागरिकों को इस अधिनियम की जानकारी दी जा रही है।
जिला जनसंपर्क व जनसूचना अधिकारी रामनाथ ने बताया कि वीरवार को लीडर भजन पार्टी के कलाकार लाला राम और जुगती राम ने जिले के गांव गोरीवाला व मटदादू में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिला सशक्तीकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं को गीतों के माध्यम से सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। इससे ग्रामीणों ने जानकारी को आसानी से समझा।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लाडली योजना, आपकी बेटी हमारी बेटी योजना, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना (सखी केंद्र), बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, पोषण अभियान तथा सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी।

इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक सम्मान को बढ़ावा देना है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी मजबूत भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed