फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NAP's campaign to catch destitute animals started, on the first day 23 animals were transported to Nandisala

नप का बेसहारा पशु पकड़ो अभियान शुरू, पहले दिन 23 पशुओं को पहुंचाया नंदीशाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
NAP's campaign to catch destitute animals started, on the first day 23 animals were transported to Nandisala
ेसहारा पशुओं को पकड़ते हुए नगरपरिषद कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में नगर परिषद ने रविवार को बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान की शुरुआत की। इस दौरान बेसहारा पशुओं को पकड़कर नंदीशाला भेजा गया। नगर परिषद कर्मचारियों ने रविवार सुबह से ही शहर में अलग-अलग स्थानों पर विचरण कर रहे पशुओं को पकड़ने के लिए टीमें बनाकर उन्हें नंदीशाला पहुंचाया।
विज्ञापन

नप कर्मचारियों ने बाजार में मुख्य डाकघर के नजदीक कचरा प्वाइंट, डबवाली रोड, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बस स्टैंड के आसपास घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ा। इसके लिए 12 कर्मचारियों की टीम तैयार की गई है। अभियान का नेतृत्व नप के सफाई निरीक्षक पवन कुमार ने किया।
विज्ञापन

डीसी ने निरीक्षण के बाद दिए थे आदेश
उपायुक्त ने शहर का निरीक्षण कर बेसहारा पशुओं की समस्या को देखते हुए उन्हें पकड़कर नंदीशाला भेजने के आदेश नगर परिषद अधिकारियों को दिए थे। जिसके बाद नगर परिषद ने टेंडर लगाकर बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया था। रविवार को सुबह कर्मचारियों ने बेसहारा पशुओं को पकड़कर नंदीशाला भेजने के लिए अभियान की शुरूआत की। इस दौरान बेसहारा पशुओं को पकड़कर गाड़ी में डालकर नंदीशाला पहुंचाया गया। बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर शहरवासी पिछले काफी समय से परेशान है। इस बारे में अनेेकों बार नगर परिषद अधिकारियों को अवगत करवाया गया था। नगर परिषद द्वारा इस अभियान को निरंतर चलाने की बात कही जा रही है। ताकि शहर को बेसहारा पशुओं से शीघ्र मुक्त करवाया जाएगा। पशुओं को नंदीशाला भेजकर शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करवाया जाए ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बाजार में बेसहारा पशु बने बड़ी समस्या
जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में बेसहारा पशुओं की समस्या के कारण दुकानदारों व बाजार में आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बेसहारा पशु बीच सड़क में बैठ जाते हैं। जिस कारण वहां से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है तथा जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। शहर में लाल बत्ती चौक, भादरा बाजार, मुख्य डाकघर, डबवाली रोड, बरनाला रोड व अन्य मुख्य स्थानों पर बेसहारा पशुओं की समस्या के कारण लोग परेशान है। अनेकों बार इन पशुओं के कारण सड़क हादसे भी हो चुके हैं, जिस कारण वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं।

शहर में रविवार को पशु पकड़ो अभियान चलाया गया है। इस दौरान लगभग 30 से ज्यादा पशुओं को पकड़कर नंदीशाला पहुंचाया गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर को बेसहारा पशुओं की समस्या से मुक्त करवाया जाएगा।
- पवन कंबोज, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed