फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Naib Saini did not reach, Manohar counted the achievements of the government in the rally

Sirsa News: नहीं पहुंचे नायब सैनी, रैली में मनोहर ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Thu, 11 Apr 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Apr 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Naib Saini did not reach, Manohar counted the achievements of the government in the rally
रोड़ी में विजय संकल्प रैली में शामिल होने जाते पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विरोध करते किसान।
सिरसा । कालांवाली के रोड़ी हलके में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी व्यस्तता के कारण रैली में नहीं पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश के हित में बगैर भेदभाव के काम किया है। रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नोहर लाल की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने समाजसेवी मीनू बेनीवाल को भाजपा ज्वाइन करवाई। इस दौरान सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, नेशनल काउंसिल ऑफ स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड का राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य देवीलाल , भाजपा नेता गोबिंद कांडा, पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी विजय चोपडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुनीता दुग्गल ने किया सीट का त्याग : मनोहर लाल
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने दस साल के विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनवाने के साथ कहा कि अशोक तंवर मेरे भांजे है और सुनीता दुग्गल मेरी भांजी है। आप लोग कहोगे यह क्या तमाशा है। वह भांजी और यह भांजा कैसे हुए। सुनीता दुग्गल की माता और अशोक तंवर की माता दोनों जिस गांव से आते है वह रोहतक जिले में पड़ता है। वह मेरा भी गांव है। करनाल से संजय भाटिया ने त्याग कर मनोहर लाल को बुला लिया है। सीट त्याग दे दी है। कभी कभी मेरे बारे में भी बातें उलटी आते है कि कुर्सी नायब सिंह को दे दी। सांसद सुनीता दुग्गल ने अपनी सीट का त्याग कर डॉ. अशोक तंवर को दे दी है।
विज्ञापन


सबको एक समान देखती है भाजपा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सब समाज को एक समान देखती है। बिना जाति बिना भेदभाव के हमने सबका साथ सबका विकास किया है। सिरसा जिले में ढाई हजार करोड़ रुपये किसानों को मिले है। जबकि कांग्रेस अपने दस सालों में सिर्फ हरियाणा में 1100 करोड़ दिया था। भाजपा सरकार ने हरियाणा में 13 हजार करोड़ रुपया दे चुकी हैं। एमएसपी 14 फसलों को खरीदा जा रहा है। मंडियों का सुधारीकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
विजय संकल्प रैली का किसानों ने किया विरोध, छोटे बच्चे भी पोस्टर लिए दिखे

विजय संकल्प रैली का किसानों ने विरोध किया। पुलिस प्रशासन ने गांव लहंगेवाला के किसानों को रैली शुरू होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया लेकिन किसानों ने अपना विरोध जारी रखा। बड़ी संख्या में किसान सड़कों के किनारे काले झंडे दिखाकर विरोध करते नजर आए। उनके साथ बैनर पोस्टर लिए हुए छोटे बच्चे भी नारेबाजी कर रहे थे।

बता दें कि किसानों को किया पुलिस ने काले झंडे दिखाने पर गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने राष्ट्रीय किसान मंच से जिंदा नानूआना के साथ 20 किसान, राष्ट्रीय किसान संगठन से जसवीर भाटी 15 किसान , भारतीय किसान एकता कालांवाली से गुरदास लकड़ावाली की टीम के 15 के करीब किसानों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इसके अतिरिक्त गांव लहंगेवाला के 40 के करीब किसानों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में इन सभी किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर छोड़ दिया। वहीं किसानों ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल व लोकसभा उम्मीदवार डॉ.अशोक तंवर का सुरतिया रोड स्थित गुरद्वारा सिंह सभा के बाहर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के नेता सिकंदर सिंह, नौजवान भारत सभा, मजदूर यूनियन के द्वारा हैलीकॉप्टर को काले झंडे दिखाकर भारी विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed