{"_id":"5df66cf18ebc3e87d97f3c9f","slug":"nagar-prishad-sirsa-news-rtk53253775","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाभार्थियों को जारी किए जाएंगे लेटर ऑफ इंटेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाभार्थियों को जारी किए जाएंगे लेटर ऑफ इंटेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से योग्य लाभार्थियों को नगर परिषद इस सप्ताह लेटर ऑफ इंटेट जारी करेगी। इस संबंध में 25 योग्य लाभार्थियों की सूची भी तैयार हो चुकी है। अभी तक नगर परिषद कुल 21 लोगों को इस योजना का लाभ दे चुकी है।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगर परिषद ने एक जून 2017 से लेकर 25 जुलाई 2017 तक आवेदन मांगे थे। शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बीते दिनों नगर परिषद के पास करीब 50 लाख रुपये की राशि पहुंची है। योजना के तहत उपभोक्ता को बेनीफिशरी लेड इंडव्यूजल न्यू कंस्ट्रक्शन स्कीम के तहत करीब ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं बेनीफिशरी लेड इंडव्यूजल एन्हांसमेंट स्कीम के तहत डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। नगर परिषद 25 योग्य लाभार्थियों को तीन किश्तों में आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाएगी। इससे पहले 21 लोगों को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा चुकी है। ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता में पहली और दूसरी किस्त में एक-एक लाख व तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं डेढ़ लाख रुपये वाली स्कीम में पहली दो किस्त 60-60 हजार व तीसरी किस्त 30 हजार रुपये की दी जाएगी।
शहर में 309 लोगों का हुआ था चयन
योजना के तहत करीब एक हजार लोगों ने आवेदन किया था। लेकिन बीएलसी न्यू कंस्ट्रक्शन के तहत 166 और दूसरी स्कीम बीएलसी एन्हांसमेंट के तहत 143 लोगों का चयन हुआ था। अभी तक शहरी क्षेत्र में पांच मकान बन चुके हैं और पांच का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
जैसे जैसे बजट सरकार की ओर से आता है, वैसे ही लोगों को अलॉट कर दिया जाता है। जल्द ही चयनित 25 लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
- जतिन गोयल, प्रोजेक्ट इंजीनियर, सीएमएमयू।