फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nagar Parishad will repair the potholes created by rain with interlocking tiles

Sirsa News: बारिश से बने गड्ढों को इंटरलॉकिंग टाइलों से दुरुस्त करेगी नगर परिषद

Mon, 08 Sep 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 08 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nagar Parishad will repair the potholes created by rain with interlocking tiles
सिरसा। शहर में बरसात के पानी की निकासी को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। इस व्यवस्था से जहां कई क्षेत्रों में बरसाती पानी की निकासी हो पाई है। इस कारण लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कीर्ति नगर जैसे निचले क्षेत्रों में जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद की टीमों ने मिलकर काम किया है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवरेज लाइनों के मैनहोल से टैंक भरवाकर उन्हें खाली किया। इससे गलियों में भरा पानी सीवर लाइन के माध्यम से उतर गया। यहां पहले तीन से चार दिन तक पानी का ठहराव होता था। इस बार 48 घंटे के अंदर अंदर प्रशासन ने निचले एरिया में व्यवस्था की है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों से बरसाती पानी की निकासी हो चुकी है लेकिन सड़कें टूट गई हैं। इन सड़कों पर दुपहिया वाहन चालकों का गुजरना मुश्किल हो गया है और हादसों का खतरा बना हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब प्रशासन ने बिटुमिन बैग की जगह इंटरलॉकिंग सिस्टम से सड़कों के गड्ढों को दुरुस्त करने की योजना बनाई है। इसका फायदा यह होगा कि इंटरलॉकिंग ब्लॉक गड्ढों के साइज में पूरी तरह से सेट हो जाएंगे और वाहन चालकों को दिक्कत भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से टूटी हुई गलियों का डिटेल तैयार करेगा विभाग : नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा बारिश के अंदर टूटी , धंसी गलियों का डाटा तैयार किया जाएगा। इनमें से ठेकेदार के वारंटी पीरियड की सभी गलियों को ठेकेदार से दुरुस्त करवाया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही ठेकेदार बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर की 70 प्रतिशत गलियों का नवनिर्माण किया गया है। अधिकतर गलियां ठेकेदार के वारंटी पीरियड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed