फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   nagar parishad house meeting today

Sirsa News: नगर परिषद की हाउस बैठक आज, चेयरमैन व अधिकारियों को घेरने की तैयारी में पार्षद

Thu, 20 Aug 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 20 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
nagar parishad house meeting today
स्वच्छता से लेकर विकास कार्यों तक पर उठेंगे सवाल, अवैध भवन निर्माण पर कार्रवाई के खेल का होगा खुलासा
विज्ञापन


बैठक में आमने-सामने होंगे अध्यक्ष और पार्षद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद की हाउस की बैठक शुक्रवार को लोक निर्माण विश्रामगृह के मुख्य हॉल में होने जा रही है। इस बैठक को लेकर लंबे समय से पार्षद इंतजार कर रहे हैं। बैठक को लेकर पार्षदों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
शहर में सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों की धीमी गति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और अवैध भवन निर्माण सहित कई मुद्दों पर अध्यक्ष व अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बैठक में हंगामा होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन

पार्षदों की मानें तो शहर में पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था बदहाल है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। कई स्थानों पर कचरे में आग लगने से धुआं फैल रहा है। ऐसे में नगर परिषद की ओर से सफाई व्यवस्था को लेकर किए गए इंतजामों पर सवाल उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, शहर में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति भी बैठक में प्रमुख मुद्दा रहेगी। पार्षद वार्डों में अधूरे पड़े कार्यों, सड़कों की हालत और विकास कार्यों में बरती जा रही कथित लापरवाही को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगेंगे।
अवैध भवन निर्माण का मुद्दा भी गर्म रहने की संभावना है। पार्षदों का आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर निर्माण होने के बावजूद कई मामलों में कार्रवाई नहीं की जाती। इस मामले में कार्रवाई के नाम पर चल रहे कथित खेल को सदन में उजागर करने की तैयारी है।


विकास कार्यों में तेजी लाने की उठेगी मांग
शहर में विकास कार्यों की गति बेहद धीमी है। बैठक से पहले जिला नगर आयुक्त ने वीरवार को एक्सईएन के साथ बैठक की थी। बैठक के दौरान विकास कार्यों को गंभीरता से नहीं लेने वाले ठेकेदार को बुलाकर फटकार लगाई गई है। इसके साथ-साथ उन्हें नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए हैं ताकि तेजी से गुणवत्ता के साथ काम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed