फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   nagar palika workers strike

Sirsa News: नगर पालिका कर्मचारियों ने 7वें दिन भी रखा काम बंद, हड़ताल जारी

Wed, 12 Aug 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 12 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
nagar palika workers strike
कालांवाली।  धरने पर बैठे नगरपालिका कर्मचारी संघ व अग्निशमक सेवा के कर्मचारी। संस्था।
फोटो 31
विज्ञापन



आंदोलन तेज करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका रानियां के कर्मचारियों की काम बंद हड़ताल जारी है। बुधवार को यह हड़ताल 7वें दिन में प्रवेश कर गई। इसमें सफाई कर्मचारियों के साथ फायरमैन भी शामिल रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
इकाई प्रधान सोमपाल पुहाल ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं कर रही है। पुहाल ने बताया कि सरकार कर्मचारियों के प्रति बहरी और गूंगी बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रदेशभर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के बावजूद सरकार स्थिति देखने को तैयार नहीं है। इस मौके पर फायरमैन नरेंद्र कुमार और दविंदर कुमार मौजूद थे। सफाई कर्मचारी रमेश पाल, संजय कुमार, सुखविंदर पाल, अनूप कुमार और सिकंदर कुमार भी उपस्थित रहे। पुहाल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया। तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख मांगें
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है। वे समान काम के लिए समान वेतन देने की मांग कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों के अधिकार सुनिश्चित करना भी उनकी मांगों में है। वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को नियमित किए जाने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed