फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   nabard office start

Sirsa News: नाबार्ड कार्यालय का शुभारंभ, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को मिलेगा लाभ

Sun, 26 Jul 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 26 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
nabard office start
सिरसा। नोबार्ड कार्यालय का उद्घाटन करते हुए सांसद कुमारी सैलजा व विधायक गोकुल सेतिया। प्रवक्ता 
ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई गति
विज्ञापन

फोटो - 24
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र को नई गति देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सिरसा कार्यालय का शनिवार को शुभारंभ किया गया। इस कार्यालय का उद्घाटन सांसद सैलजा, कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला, सिरसा विधायक गोकुल सेतिया और नाबार्ड हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक सुनील कौशिक ने संयुक्त रूप से किया।
यह कदम जिले और आसपास के क्षेत्रों में विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायक होगा। सांसद सैलजा ने कहा कि नाबार्ड देश में कृषि, ग्रामीण विकास, वित्तीय समावेशन और आजीविका संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि नए कार्यालय से किसानों, ग्रामीण उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों को नाबार्ड की योजनाओं का प्रभावी लाभ मिलेगा। सांसद ने संस्थानों को बदलते समय के अनुसार अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने जोर दिया कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इसलिए उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से समझना चाहिए।

कार्यालय के उद्देश्य
नाबार्ड हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक सुनील कौशिक ने कहा कि यह शुभारंभ ग्रामीण विकास के प्रति नाबार्ड की प्रतिबद्धता दर्शाता है। यह कार्यालय कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह वित्तीय समावेशन, कौशल विकास, ग्रामीण उद्यमिता और किसान उत्पादक संगठनों को भी मजबूत करेगा। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक स्वरदीप सिंह ने कहा कि नया कार्यालय जिले में समावेशी और सतत ग्रामीण विकास को बढ़ावा देगा।


कार्यक्रम और उपस्थिति
स्वरदीप सिंह ने सभी अतिथियों और उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यालय विभिन्न विभागों, संस्थाओं और ग्रामीण हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी सहायक होगा। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभागों, संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृषि, सहकारिता, मत्स्य पालन, एमएसएमई, बैंकिंग, स्वयं सहायता समूहों, किसान उत्पादक संगठनों और गैर सरकारी संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed