फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NAAC team will evaluate CDLU from today

नैक की टीम आज से करेगी सीडीएलयू का मूल्यांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
NAAC team will evaluate CDLU from today
नैक की टीम के निरीक्षण से पहले तैयारियों को लेकर सीडीएलयू में बैठक करते अधिकारी। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नैक की टीम चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन का काम बुधवार से शुरू करेगी। हालांकि टीम एक दिन पहले ही शाम को सिरसा पहुंच जाएगी। तीन दिवसीय दौरे के दौरान जहां एक ओर सीडीएलयू से संबंधित उपलब्धियां देखी जाएंगी, वहीं दूसरी ओर संसाधनों की स्थिति और अन्य पहलुओं का भी मूल्यांकन होगा। इसके लिए सीडीएलयू प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। स्वागत लिए सीडीएलयू प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
बताया जा रहा है कि पांच सदस्यीय नैक टीम सीडीएलयू के अलग-अलग पहलू का मूल्यांकन करेगी। इसकी शुरुआत वीसी के प्रेजेंटेशन से की जाएगी। टीम के समक्ष वीसी बेसिक जानकारी रखेंगे। इसके बाद टीम सदस्य अपने हिसाब से प्वाइंट्स पर जाएगी और मूल्यांकन करेगी। इससे पहले सीडीएलयू की ओर से अपने सभी फार्म भरकर भेजे जा चुके हैं। अब ग्राउंड स्तर पर टीम उतरकर उन प्वाइंट का मिलान करेगी। देखा जाएगा कि सीडीएलयू की ओर से जिन सुविधाओं का दावा किया गया है, क्या वाकई उस स्तर की है या नहीं।
विज्ञापन

पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन को बतौर रिहर्सल किया प्रस्तुत
कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक के निर्देशन में आईक्यूएसी सेमिनार हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नैक टीम के समक्ष प्रस्तुत होने वाली पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन को बतौर रिहर्सल प्रस्तुत किया गया। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एसके गहलावत व डीन रिसर्च प्रो. विक्रम सिंह द्वारा प्रस्तुत प्रेजेंटेशन में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व शोध के क्षेत्र में बीते पांच वर्ष के उपलब्धियों को प्रमुखता से पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन वीसी के अलावा विभागाध्यक्षों से मुलाकात करेगी टीम
सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक वीसी अपनी ओर से नैक टीम के समक्ष प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करेंगे। 10.30 बजे से 11.30 बजे तक चेयरमैन, डीन और विभागाध्यक्षों के साथ मुलाकात कर बैठक करेंगे। इसके बाद 11.30 बजे से 1.00 बजे तक नैक की टीम कुछ चयनित विभागों का दौरा करेगी। 2.00 से 4.00 बजे तक विभागाध्यक्षों, फैकल्टी मैंबर, आईसीटी यूनिट, परीक्षा नियंत्रक और अन्य अधिकारियों से बैठक और इंट्रेक्शन करेंगे।
4.00 बजे से 5 बजे तक रिसर्च यूनिट, इंकूबैलिटीज सेंटर, लैबोरेट्री, कंप्यूटर सेंटर, मीडिया लैबोरेट्री, स्टूडियो देखेगी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
श्रेष्ठतम पाठ्यक्रम को लागू कर रही है सीडीएलयू : प्रो. गहलावत
डीन अकेडमिक अफेयर्स प्रो. एसके गहलावत ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा यूजीसी की गाइडलाइंस के अनुसार श्रेष्ठतम पाठ्यक्रम को लागू किया है और एनईपी 2020 के अनुसार कोर्स शुरू करते हुए प्रदेश में अग्रणी है। डीन रिसर्च प्रो. विक्रम सिंह ने विश्वविद्यालय में उपलब्ध शोध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नैक ग्रेडिंग में शोध गतिविधियों का भी अहम स्थान है और विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल रिसर्चर भी विश्वविद्यालय में शोध कर रहे हैं और शोध गतिविधियों का इंटरनेशनलाइजेशन करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

चार महीने से चल रही तैयारियां, वीसी कर रहे व्यक्तिगत प्रयास
बता दें कि सीडीएलयू का अभी तक नैक से बी ग्रेड मिला हुआ है। अब सीडीएलयू का प्रयास है कि ए-ग्रेड हासिल किया जाए। इसके लिए पिछले वर्ष से ही प्रयास शुरू कर दिए गए थे। लेकिन नैक के लिए अप्लाई करने के बाद जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी गई थी। वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर काम करवा रहे हैं। प्रत्येक गतिविधि पर स्वयं नजर रख रहे हैं और सभी प्रेजेंटेशन को स्वयं देख रहे हैं, ताकि उपलब्धियां रखने में कोई कमी न रह जाए।
नैक टीम के समाने यह रखी जाएंगी उपलब्धियां
- सीडीएलयू की ओर से यूजीसी की गाइडलाइन अनुसार नये कोर्स शुरू किए गए हैं।
-डिजिटल कोर्स को बढ़ावा दिया गया है।
-नकल रहित परीक्षाएं और समय पर परीक्षा परिणाम जारी करवाए जा रहे हैं।
-परीक्षा परिणाम में आने वाली शिकायतों की संख्या को कम कर दिया गया है।
-सीडीएलयू की लाइब्रेरी को डिजिटल बना दिया गया है।
- लाइब्रेरी में एक के बजाय तीन रीडिंग हॉल उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
- विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नई वेबसाइट लांच करवा दी गई है।
- इराक के साथ-साथ अन्य शिक्षण संस्थानों के साथ एमओयू साइन किए जा चुके हैं।
- इस बार पीएचडी में विदेश से भी विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
- विभागों की संख्या बढ़ा दी गई है।
- रेनोवेशन का काम बड़े स्तर पर करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed