फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NA

Sirsa News: सात लाख रुपये से होगी रानियां चुंगी पर धंसी सीवर लाइन की मरम्मत

Thu, 02 Feb 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 02 Feb 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
NA
सीवरेज लाइन लीकेज के कारण धंसा रोड।
सिरसा। शहर के रानियां चुंगी के पास सीवर लाइन की सात लाख रुपये से मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने एस्टीमेट बना लिया है। इसके लिए बड़ी पोलेन मशीन से खोदाई का काम करवाया जाएगा। 20 फुट गहरा व 40 फुट चौड़े गड्ढे की खोदाई कर सीवरेज लाइन की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

रानियां रोड धंसने के बाद विभाग ने आवाजाही भी बंद कर दी गई है। सभी वाहनों को बांदरा वाली पुल क्षेत्र से डायवर्ट किया गया है। रोड पर केवल एक साइड से ही वाहनों की आवाजाही की जा रही है। इसके कारण वाहन चालकों की परेशानी उठानी पड़ रही है। रोड की मरम्मत करने को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग ने बैठक कर ठेकेदार को मरम्मत का कार्य सौंपा जाएगा। इसके साथ ही उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, ताकि वाहन चालकों को इस आने जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन



सीवरेज लाइन की अंदर से होगी मरम्मत
शहर के पटेल चौक से लेकर रानियां रोड स्थित बांदरा वाली पुल मुख्य रोड के नीचे ही सीवरेज लाइन निकाली गई है। पशु डेयरियों के गोबर के कारण सीवरेज लाइन बंद होने लीकेज होती है और गैस के कारण सीवरेज लाइन भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसकी अब अंदर से मरम्मत करवाई जाएगी। सीवरेज लाइन को बंद करने के बाद इसके अंदर से पीवीसी का लेप लगाया जाएगा, ताकि सीवरेज लाइन इसके बाद न धंस सके।इसके लिए विभाग की ओर से अब एस्टीमेट तैयार किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेनहोल बनाने के बाद भी नहीं हो रही सीवरेज लाइन की सही से सफाई
रानियां रोड के नीचे डाली गई 72 इंच लाइन अधिक गहरी है। विभाग के पास सीवरेज लाइन साफ करने के लिए बड़ी मशीन न होने के कारण इसकी लंबे समय से सफाई भी नहीं हो पाई है। इसके कारण लाइन बार-बार लीकेज होने के कारण मिट्टी का रिसाव हो जाता है। ऐसे में रोड बार-बार धंस रहा है। इससे शहर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।



सीवरेज लाइन की मरम्मत करने के लिए रोड की खोदाई की जाएगी। इसके लिए बड़ी जेसीबी मशीन लगाई जानी है। करीब सात लाख रुपये का मरम्मत करने के लिए खर्च आएगा। रोड पर आवाजाही बंद कर दी है, ताकि अन्य कोई भी घटना न हो सके। - रोहताश कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed