{"_id":"63da76706ffd73351c4b09bf","slug":"na-sirsa-news-c-21-1-44150-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ओटी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मंगवाई छोटी ऑटोक्लेव मशीन, बड़ी भी करवाई ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ओटी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मंगवाई छोटी ऑटोक्लेव मशीन, बड़ी भी करवाई ठीक
Wed, 01 Feb 2023 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लगी ऑटोक्लेव मशीन ।
सिरसा। नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में उपकरणों को साफ करने वाले छोटी ऑटोक्लेव मशीन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय को मांग भेजी गई है। इसके साथ ही बड़ी मशीन के उपकरण पहुंचने के बाद उसे सुधार कर दिया है। इसमें अब उपकरणों को साफ करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
ऑपरेशन थियेटर में मरीजों का ऑपरेशन करने के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों को इस मशीन में साफ किया जाता था, ताकि किसी भी मरीज के इलाज में इस्तेमाल किए गए उपकरणों दूसरे को न लग पाए और संक्रमण न हो सके। बीते रविवार को मशीन खराब होने के कारण उपकरण साफ नहीं हो पाए। इसके बाद विभाग ने मरीजों को रेफर किया गया। हालांकि इस दौरान ब्लड बैंक की मशीन से उपकरणों को साफ करने की प्रक्रिया भी की गई थी। ऐसे में सोमवार को विभाग की ओर से मुख्यालय से मशीन के खराब हुए पार्ट मंगवाए गए। इन्हें मंगलवार को मशीन में लगाकर उसकी मरम्मत कर दी है।
20 वर्ष पुरानी है ऑटोक्लेव मशीन
उपकरणों को साफ करने वाली ऑटोक्लेव मशीन 20 वर्ष पुरानी है। ऐसे में विभाग ने इस संबंध में मुख्यालय भी पत्र भेजा है और नई मशीन की मांग की है। नई मशीन पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा और संक्रमण फैलने जैसी भी स्थिति नहीं होगी ।
विज्ञापन
वर्जन
ओटी की आटोक्लेव मशीन के उपकरण मंगवाकर उसे ठीक कर दिया गया है और छोटी नई मशीन की भी मुख्यालय से मांगी गई है। मशीन में उपकरण साफ करने के बाद ही उनका इस्तेमाल किया जा रहा है। -डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा ।