फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NA

Sirsa News: दो दिन पहले हुई होटल संचालक के साथ कहासुनी, दोपहर बाद तलवारों से वार कर किया घायल

Sat, 28 Jan 2023 12:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 28 Jan 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
NA
सिरसा। शहर के बेगू रोड स्थित होटल संचालक पर दोपहर के समय बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बदमाशों ने होटल संचालक पर कई वार किए हैं। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को सिरसा के नागरिक अस्पताल से अग्रोहा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है दो दिन पहले होटल संचालक और दो युवकों के बीच होटल में ही कहासुनी हुई थी। रंजिश के चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बेगू गांव निवासी रमेश कुमार का बेगू रोड स्थित वीटा प्लांट के सामने ताज होटल है। दो दिन पहले दो युवकों ने होटल में रूम किराये पर लिया था। इस दौरान उक्त युवकों ने लड़की बुला ली। जिसके चलते होटल मालिक रमेश कुमार और युवकों में कहासुनी हो गई और युवक वहां से धमकी देकर चले गए। ऐसे में शुक्रवार दोपहर तीन बजे उक्त युवक अपने साथियों को लेकर होटल पहुंच और संचालक पर तलवार व तेज धार हथियारों से वार करने शुरू कर दिए। मामले की सूचना मिलते ही होटल के कारिंदे और अन्य लोग वहां से जान बचाकर भागने लगे। होटल मालिक भी होटल से निकलकर बाहर भागने का प्रयास करता था, लेकिन उक्त युवक उस पर तेजधार हथियार से वार करते रहे। पूरी घटना होटल व आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवक तेज धार हथियार से वार कर वहां से फरार हो गए तो आस-पड़ोस के लोगों ने घायल को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सिरसा के नागरिक अस्पताल से घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


युवक करते रहे तलवार और कापे से वार, देखते रहे आस-पड़ोस के लोग
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना के अनुसार युवक पर हमलावर हमला कर रहे और उसे रोड पर गिराकर वार करते दिखाई दे रहे हैं। जबकि आस-पड़ोस के लोग घटना को देखते हैं और फिर वापस कमरे में बंद हो जाते हैं। वहीं हमला करने वाले बदमाशों ने मुंह भी कपड़े से ढक रखा है और पड़ोसियों को भी धमकी देते हुए नजर आ रहे है। पीड़ित युवक एक बार उनके चंगुल से निकलकर गलियों में दौड़ता है तो उक्त आरोपी युवक पीछे से वार करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेगू रोड पर होटल मालिक पर हमला होने की घटना की जानकारी मिली है। अभी मामले की जांच की जा रही है। घायल का अभी इलाज चल रहा है।
- डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed