{"_id":"67f5654a3ed905184c009ed8","slug":"mustard-lifting-is-slow-4000-quintals-of-wheat-arrived-sirsa-news-c-128-1-sir1004-136048-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सरसों उठान की गति धीमी, 4,000 क्विंटल गेहूं पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सरसों उठान की गति धीमी, 4,000 क्विंटल गेहूं पहुंचा
Tue, 08 Apr 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
सरसों की फसल से अटी पड़ी सिरसा की अनाज मंडी
सिरसा। जिले की अनाज मंडियों में सरसों की आवक जोरों पर है, लेकिन उठान की गति बहुत धीमी है। इस वजह से आढ़तियों की चिंता बढ़ी है। सिरसा की मंडियों में कुल 1,98,756 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है जबकि 1,23,045 क्विंटल सरसों उठ सकी है। कुल 38 प्रतिशत सरसों का उठाना अभी बाकी है।
सिरसा की मंडियों में मंगलवार को गेहूं की आवक आनी शुरू हो गई। मंडियों में मंगलवार को 4,094 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इसमें से केवल 130 क्विंटल गेहूं की उठान हुई। पिछले वर्ष सिरसा की मंडियों में 18,04,404 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। आढ़तियों का कहना है कि 10 अप्रैल से मंडी में गेहूं की फसल तेजी से आना शुरू हो जाएगी। अगर सरसों का उठान तेजी से न किया गया तो गेहूं की फसल को मंडी में रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाएगी। इससे गेहूं की फसल लेकर आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मंगलवार को रहा अधिकतम 41 डिग्री तापमान
वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू कर दी है। जिला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में 10 और 11 अप्रैल को बारिश होने का अनुमान है। तेज हवाएं भी चल सकतीं हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल लगभग पूरी पक चुकी है। अगर बारिश हुई तो गेहूं की फसल भीग जाएगी। किसान मौसम बिगड़ने की आशंका के कारण फसल कटाई, मंडाई के कार्य को जल्दी से निपटाना चाहते हैं। इसलिए कंबाइन से गेहूं कटाई तेजी से की जा रही है। जिला में 2.88 लाख हेक्टेयर पर गेहूं की फसल पर बिजाई की गई है और करीब 95 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
दमकल गाड़ियों को रखा गया तैयार
गेहूं कटाई सीजन के कारण दमकल विभाग भी सतर्क है। विभाग की ओर से कर्मचारियों की छुट्टियों और विश्राम को निरस्त किया गया है। कर्मचारियों को 24 घंटे तैयार रहने के लिए कहा गया है। चोपटा और गोरीवाला में गाड़ी तैनात कर दी गई। डिंग में भी जल्द ही गाड़ी तैनात कर दी जाएगी। जिलेभर में दमकल की गाड़ियों को तैयार रखा गया है। सिरसा में दो बाइक और सात गाड़ियां हैं। रानियां में पांच, ऐलनाबाद में दमकल की पांच, डबवाली में चार, कालांवाली में दो गाड़ियां तैनात हैं। दमकल विभाग के पास शहरों में आग बुझाने के लिए आठ बाइक हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के समय बंद रहेगी बिजली
उधर, गेहूं की फसल को आग से बचाने के बिजली निगम ने गांवों में बिजली कट के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। बिजली निगम ने दिन के समय ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया है, ताकि गेहूं की फसल में होने वाली आग की घटनाओं को रोका जा सके। इसके लिए रोज सुबह आठ बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। गर्मियों के दिनों में बिजली खपत बढ़ने और बिजली के तारों के आपस में टकरा जाते हैं, तो उनसे निकलने वाली चिंगारी खेत में खड़ी फसल को जलाकर राख कर देती है। इसी कारण गेहूं की फसल में हर साल आग की घटनाएं होती हैं। इसी कारण बिजली निगम ने कटाई के सीजन में दिन में बिजली बंद रखने का निर्णय लिया है।
गेहूं की कटाई के सीजन में फसलों को आग से बचाने के लिए दमकल विभाग की तरफ से तैयारी पूरी है। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गईं हैं। आग लगने की स्थिति होने पर किसान तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि आग पर काबू पाया जा सके और किसानों को अधिक नुकसान न हो सके। -अशोक महला, दमकल अधिकारी, सिरसा।