फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Murder of a woman by slitting her throat with kirpan, police is investigating

किरपान से गला काट महिला की हत्या, पुलिस कर रही जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Murder of a woman by slitting her throat with kirpan, police is investigating
सिरसा। कालांवाली थाना क्षेत्र के गांव पिपली में गंडासी और किरपान से गला काटकर महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय किरणजीत कौर के रूप में हुई है। मृतका अपनी मौसी के गांव पिपली में उसके घर के सामने ही रहती थी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका की बेटी के बयान पर उसके मौसा, मौसी और उसके लड़कों सहित चार-पांच पर मामला दर्ज किया है। घटना शुक्रवार देर शाम छह बजे की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2005 में अस्सू निवासी किरणजीत कौर का विवाह गांव सुखचैन में हुआ था। पति से अनबन होने के कारण वह पति को छोड़ आई और अपनी मौसी तेज कौर के घर के सामने ही रहने लग गई। प्लाट को लेकर उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर उनकी पहले भी कई बार आपस में लड़ाई हो चुकी थी। शुक्रवार देर शाम को उनकी आपस में कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इस दौरान उसके मौसा, मौसी और उनके लड़कों ने किरण कौर पर घर के बाहर गली में ही गंडासी और किरपान से वार कर कर दिया। मृतका बीते 12 वर्षों से पिपली गांव में ही रह रही थी। पुलिस ने मृतका की बेटी कमलदीप के बयान दर्ज कर उसके मौसे, मौसी और उसके लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पिपली में महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की बेटी के बयान दर्ज कर उसके मौसा, मौसी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्लाट के कारण झगड़ा होने का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विक्रम सिंह, थाना प्रभारी, कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed