फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   murder in sirsa

गोली मारकर युवक की हत्या, चार पर केस दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
murder in sirsa
सिरसा। कालावाली के गदराणा गांव में दो गुटों के बीच सोमवार रात को झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक गुट की ओर से दूसरे गुट के गुरपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवकों की पहचान संदीप, लखविंदर, गगनदीप और लखबीर सिंह के रूप में हुई है। तीन युवक गांव गदराणा निवासी हैं । जानकारी अनुसार गदराना गांव का गुरपाल सिंह रात 8:00 बजे अपने घर के बाहर खड़ा था. तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर संदीप, गगनदीप और लखबीर सिंह आए । इनकी गुरपाल सिंह के साथ पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते चारों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई हरपाल सिंह ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात करीब 8:00 बजे वह अपने भाई के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर कलावाली मोड़ पर पहुंचा तो आरोपी संदीप सिंह लखविंदर सिंह लखबीर सिंह और गगनदीप मौके पर आ गए। गगनदीप सिंह ने पिस्तौल से उसके भाई पर गोली चलाई जो कि उसके पेट में लगी। उसे गंभीर अवस्था में शिक्षा के संजीवनी अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरपाल सिंह करीब 35 साल का था और वह शादीशुदा था। डीएसपी नर सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed