फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   murder,accused arrested,crime case file,sirsa news

खुलासा ः खतरावां में प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

Fri, 04 Sep 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
murder,accused arrested,crime case file,sirsa news
जिले के गांव खतरावां में बीते एक माह पूर्व 62 वर्षीय दर्शन सिंह की हुई मौत स्वाभाविक मौत नहीं अपितु साजिश के तहत किया गया मर्डर था। इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने मृतक की पत्नी गुरमेल कौर व उसके प्रेमी जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सा सिंह के खिलाफ साजिश रचकर हत्या करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि चार अगस्त को गुरमेल कौर ने दर्शन सिंह को नींद की गोलियां दी थी, जिससे कि उसकी मौत हुई थी। घटना वाली रात जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सा सिंह व एक अन्य व्यक्ति देर रात कार लेकर खतरावां पहुंचे। गली में पानी भरा होने के कारण उक्त लोगों ने कार को घर से थोड़ी दूर खड़ा कर दिया। इसकी फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई। दूसरे दिन जसविंद्र सिंह दिखावे के तौर पर दर्शन सिंह के संस्कार में भी शामिल हुआ, लेकिन मृतक के भतीजों ने इसके 9 दिन बाद एसएसपी से मिलकर शिकायत देते हुए साजिश के तहत दर्शन सिंह की हत्या करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग थी।
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि दर्शन सिंह की पत्नी गुरमेल कौर व पंजाब निवासी जसविंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने जमीन व पैसे के लालच में हत्या की है, जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए गुरमेल कौर व जस्सा सिंह से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे उठा मामले से पर्दा
पुलिस ने जस्सा सिंह से जब पूछताछ हुई तो उसने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि वह पिछले लंबे समय से गांव खतरावां में आया ही नहीं, जिसके बाद पुलिस ने जस्सा सिंह व दर्शन सिंह की पत्नी गुरमेल कौर की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसमें दोनों के बीच कई बार बातचीत व घटना की रात्रि को जस्सा सिंह का गांव खतरावां में होना भी सामने आया। पुलिस ने वीरवार को गुरमेल कौर व जस्सा सिंह को हिरासत में लेकर सख्ती दिखाई तो दोनों शीघ्र ही टूट गए। दोनों ने कबूल किया कि दर्शन सिंह को उन्होंने जमीन व पैसों के लालच में साजिश के तहत मौत के घाट उतारा।
छह वर्ष पूर्व गुरमेल कौर के साथ हुई थी शादी
मृतक के भतीजों गुरशरण सिंह व स्वर्ण सिंह के अनुसार उनका चाचा दर्शन सिंह ने करीब 6 वर्ष पूर्व पंजाब निवासी गुरमेल कौर के साथ शादी की थी। आरोप है कि गुरमेल कौर के पंजाब निवासी जस्सा सिंह के साथ पहले से ही संबंध थे। गुरमेल कौर ने दर्शन सिंह को उसके परिवार से किनारा करवाना शुरू कर दिया। दर्शन सिंह के कोई औलाद न होने के चलते गुरमेल कौर तीन वर्ष पूर्व सोनी सिंह नामक एक लड़के को अपना बेटा बनाकर घर लाई थी। दर्शन सिंह अपनी जमीन जायदाद सोनी सिंह के नाम करवाना चाहता था। गुरमेल कौर ने लड़के सोनी सिंह को घर से भगा दिया। इससे पहले सोनी को जसविंद्र सिंह व गुरमेल कौर के मध्य हुई गुप्त बातचीत की रिकॉर्डिंग हाथ लग गई। रिकॉर्डिंग में जसविंद्र सिंह गुरमेल कौर को कह रहा है कि वह दर्शन सिंह को किसी न किसी तरह ठिकाने लगाए, ताकि उसकी जमीन व नकदी उनके हाथ लग जाए। इस रिकॉर्डिंग बारे सोनी ने दर्शन सिंह के भतीजों को बताया। इसके बाद जसविंद्र सिंह व गुरमेल कौर ने सोनी सिंह को धमकियां देते हुए रिकॉर्डिंग किसी को न देने की बात कही। रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद दर्शन सिंह के भतीजों ने डीआईजी सिरसा को शिकायत देकर दर्शन सिंह की हत्या का अंदेशा जताया था। थाना प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने इस केस में जस्सा सिंह व उसकी प्रेमिका गुरमेल कौर से पूछताछ की और उनके फोन ट्रेस पर लगा दिए। इसके बाद सामने आया कि दोनों के मध्य काफी बातचीत होती रही। पुलिस ने जब जस्सा सिंह की मोबाइल लोकेेशन खंगाली तो घटना की रात्रि उसकी लोकेशन गांव खतरावां में पाई गई।

गुरमेल कौर व जसविंद्र सिंह ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया। इस संबंध में जस्सा सिंह व गुरमेल कौर के खिलाफ साजिश रच हत्या करने के आरोप में केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति की और संलिप्तता सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- राधेश्याम, थाना प्रभारी, बडागुढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed