{"_id":"5f4fe13b8ebc3e54bd28d762","slug":"murdee-for-dwory-sirsa-news-rtk5717099162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप
विज्ञापन
गांव गोविंदपुरा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष के लोगाें पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पिता ने इसकी शिकायत रानियां थाने में दी है। उसके बाद पुलिस ने श्मशान घाट पर जाकर मृतक की अस्थियों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि राजस्थान के 20 जेड गंगानगर निवासी टिकू राम की 25 वर्षीय लड़की की गोविंदपुरा में सुनील से 12 जुलाई 2016 को शादी हुई थी। पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी लड़की ज्योति से ससुराल के लोग बार-बार बाइक की मांग करते रहे थे। इसके लिए बेटी के साथ कई बार मारपीट भी की। समझाने के बावजूद दहेज के लिए दबाव देते रहे। इस दौरान उनकी बेटी ने लड़के को जन्म दिया, जिसकी खुशी में भी दहेज के लिए दबाव बनाते रहे। टिकू राम ने बताया कि लगभग 15 दिन पूर्व उनकी बेटी ज्योति गंगानगर मायके में आई हुई थी। तब उन्होंने अपने दामाद को समझा बुझाकर भिजवा दिया। घर पहुंच कर उनकी बेटी के साथ फिर से मार पिटाई शुरू कर दी, जिससे उनकी बेटी की तबीयत खराब हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि ससुरालजनों ने बुधवार को फोन पर सूचना दी कि ज्योति की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इसके बाद वे अपने परिवार जनों सहित गोविंदपुरा पहुंचे। हालांकि उनके पहुंचने से पूर्व ससुराल के लोगों ने उनकी बेटी ज्योति का दाह संस्कार कर दिया। पूछने पर उन्होंने संतोषपूर्ण जवाब नहीं दिया तब जाकर उन्होंने यह मामला थाना रानियां में दर्ज करवाया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतक के पति सुनील, ननद शकुंतला, ससुर तिलोका राम, सास माया व ननदोई कालूराम के खिलाफ दहेज हत्या और शव खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।