फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   municiple corporation

डबवाली नगर परिषद की चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

Thu, 11 Jul 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
municiple corporation
अविश्वास प्रस्ताव का पारित होने पर मौजूद सदस्य। - फोटो : Sirsa
नगर परिषद के चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। ऐसे में तीन वर्ष पूर्व बनी कांग्रेस की चेयरपर्सन सुमन जोइया व वाइस चेयरमैन कृष्ण बॉबी के खिलाफ पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। प्रशासन की ओर से महिला पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। डीएसपी डबवाली किशोरी लाल बिश्नोई, शहर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, गोल बाजार पुलिस चौकी के सुमित कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात थे।
विज्ञापन

वीरवार को नगर परिषद में ऐलनाबाद के एसडीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में हाउस की बैठक हुई। इस बैठक में नगर परिषद के 21 में से 17 पार्षद हाजिर हुए। इन पार्षदों में से 15 पार्षदों ने प्रधान व उपप्रधान को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग की। जबकि 2 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव का विरोध किया। ऐसे में चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। बैठक में चेयरपर्सन सुमन जोइया व वाइस चेयरमैन कृष्ण बॉबी के अलावा पार्षद रुपिंदर कौर सूर्या व उपम उपस्थित नहीं थी। जबकि पार्षद विनोद बांसल व रविंद्र बिंदु ने अविश्वास प्रस्ताव का विरोध किया। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद पार्षद खुशी की मुद्रा में हाथों से विक्टरी का चिह्न बनाते हुए बाहर आए। वहां मौजूद भाजपा के जिला महामंत्री विजय वधवा, मंडल अध्यक्ष गौरव मोंगा व मीडिया प्रभारी अभिमन्यु कोचर ने बाहर आए पार्षदों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। विजय वधवा ने कहा कि डबवाली नगर परिषद पर ठेकेदार हावी थे। जिस कारण विकास कार्यों पर ग्रहण लगा रहा। अब नगर परिषद विकास की सोच नहीं रखने वालों की चंगुल से बाहर आ गई है।
विज्ञापन

14 लाए थे अविश्वास प्रस्ताव, वोटिंग करने पहुंचे 15
गौरतलब है कि कुछ कांग्रेसी पार्षदों ने इनेलो व भाजपा के पार्षदों के साथ मिलकर चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। उपायुक्त को दिए अविश्वास प्रस्ताव पर 14 पार्षदों ने हस्ताक्षर किए थे। लेकिन वीरवार को जब अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ तो वार्ड नंबर 3 के कांग्रेस समर्थित पार्षद पवन बंसल ने भी अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन कर दिया। कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ यह मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी डॉ. केवी सिंह के लिए भी राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद बोले ठप पड़ा था शहर का विकास
अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद बाहर आए इनेलो पार्षद व पूर्व नप चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने कहा कि प्रधान, उपप्रधान की दोषपूर्ण कार्यप्रणाली के कारण पिछले लंबे अर्से से शहर का विकास ठप पड़ा था। पार्षद होते हुए भी वह अपने वार्डों में कुछ नहीं कर पा रहे थे।

बैठक में कुल 17 पार्षद आए। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर इन्होंने प्रक्रिया के तहत अपने वोट पेटी में डाले। जिन्हें बाद में गिना गया। चेयरपर्सन सुमन जोइया व वाइस चेयरमैन कृष्ण बॉबी के खिलाफ अविश्वास पारित हो गया। इसे लेकर अब उपायुक्त को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
- अमित कुमार, एसडीएम, ऐलनाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed