{"_id":"65e74e681350c57942006b8c","slug":"municipal-workers-launched-a-campaign-and-got-the-encroachment-removed-sirsa-news-c-128-1-svns1027-116236-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नगर पालिका कर्मियों ने अभियान चलाकर हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नगर पालिका कर्मियों ने अभियान चलाकर हटवाया अतिक्रमण
Tue, 05 Mar 2024 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 05 Mar 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
रानियां। नगर पालिका की ओर से मंगलवार को शहर के बस स्टैंड रोड व बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान की अगुवाई सफाई निरीक्षक प्रवीण कुमार ने की। सफाई निरीक्षक व उनकी टीम ने बाजारों में जाकर दुकानदारों से सहयोग की अपील की। दुकानदारों ने नगर पालिका कर्मचारियों का सहयोग करते हुए अपने सामान को हटा लिया। टीम की ओर से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया और भविष्य में ऐसा नहीं करने के लिए समझाया।
सफाई निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि शहर के मेन बाजार, नकोड़ा बाजार, शहीद भगत सिंह चौक के आसपास कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण करते हुए अपना सामान रखा हुआ था। अतिक्रमण की वजह से बाजार संकरे हो गए और ट्रैफिक व्यवस्था भी बिगड़ गई। मेन बाजार में से गुजरते समय जाम की समस्या आम हो गई जिसकी शिकायत उनके पास कई बार आई थी। जिन दुकानदारों ने अपना सामान दुकान से बाहर सड़क पर रखा हुआ था उन्हें चेतावनी दी गई है। हमें दुकानदारों का पूरा सहयोग मिल रहा है। दुकानदारों ने भविष्य में ऐसा नहीं करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि नपा की ओर से यह अभियान समय-समय पर ऐसे ही चलता रहेगा। जो भी दुकानदार नियमों की अवहेलना करते हुए अतिक्रमण करने का प्रयास करेगा उसका चालान किया जाएगा।