फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal employees stopped cleaning work and raised slogans against the government.

Sirsa News: सफाई कार्य बंद कर नगरपालिका कर्मचारियों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Wed, 25 Dec 2024 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 25 Dec 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Municipal employees stopped cleaning work and raised slogans against the government.
रानियां  में नगरपालिका कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते कर्मचारी।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। स्थायी करने सहित अन्य लंबित मांगें पूरी न होने पर नगरपालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने तीन घंटे कार्य बंद रखा। कर्मचारियों ने सरकार को भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
रानियां इकाई के प्रधान सोमपाल पुहाल ने बताया कि प्रदर्शन नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान किया गया। उन्होंने बताया कि नगरपालिका में 29 सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। इनमें 10 स्थायी व 19 पे रोल पर कार्य कर रहे हैं। पुहाल ने बताया कि पिछले करीब 15 सालों से सफाई का कार्य कर रहे अस्थायी कर्मचारियों को सरकार ने अभी तक स्थाई नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को भी सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नगरपालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा को ज्ञापन सौंपा था। इस पर अभी तक सुनवाई नहीं हुई हैं। कर्मचारियों की मांगों में अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करना, ठेका प्रथा बंद करके पालिका रोल पर भर्तियां करना, मौसम के अनुसार जुते, दस्ताने, मास्क, सफाई उपकरण व तेल-साबुन आदि समय पद देना शामिल है। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को जल्द ही पूरा नहीं किया तो वे 9 व 10 जनवरी को प्रदेशभर के काम बंद कर 12 तक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस अवसर पर नगर पालिका रानियां इकाई के प्रधान सोमपाल पुहाल और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed