फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal elections: Today you will choose the city government

निकाय चुनाव : आज आप चुनेंगे शहर की सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Today you will choose the city government
मतदान केंद्र का निरीक्षण करते उपायुक्त अजय सिंह तोमर व पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन । संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा/डबवाली/रानियां/ऐलनाबाद। डबवाली नगर परिषद व रानियां- ऐलनाबाद नगर पालिका में चेयरमैन और पार्षद पद के लिए रविवार को मतदान होंगे। इन तीनों जगह 53 वार्डों के 99 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 17 बूथ को संवेदनशील जबकि 8 बूथ को अंति संवेदनशील घोषित किया गया है। पोलिंग पार्टियां ने शनिवार को बूथ संभाल लिए हैं। चेयरमैन के तीन पदों के लिए 17 उम्मीदवार व 53 पार्षद पद के लिए 159 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 1200 जवानों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को डबवाली, रानियां और ऐलनबाद में मतदान होगा। सुबह 6 से 7 बजे तक मॉक पोल होगा। इसके बाद नियमित मतदान शुरू हो जाएगा। शाम 6 बजे के मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। चुनाव से ठीक एक दिन पहले उपायुक्त अजय सिंह तोमर और पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन न व्यवस्था की समीक्षा की। सख्त निर्देश जारी किए और कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि 1200 जवान व अधिकारी निकाय चुनाव में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। रानियां, डबवाली व ऐलनाबाद के कुल 53 वार्डो में 99 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 17 बूथ संवेदनशील व 8 बूथ अति-संवेदनशील हैं। इन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में और राजस्थान व पंजाब राज्य की सीमाओं पर 37 नाके स्थापित किए गए हैं। 35 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई है जो चुनाव के दौरान लगातार संबधित क्षेत्र में पैट्रोलिंग कर आने जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखेगी। पेट्रोलिंग पार्टी के अलावा जिला के सभी डीएसपी, सीआईए तथा नारकोटिक्स सेल की टीमें भी लगातार पेट्रोलिंग पर रहेगी। इस अवसर पर डीएसपी सिरसा साधू राम, डीएसपी कुलदीप सिंह बैनीवाल, डीएसपी कालांवाली यादराम व जिला के सभी थाना प्रभारी,पुलिस चौकी प्रभारी तथा पुलिस जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने निर्देश देने के बाद रवाना की पार्टियां
नगर परिषद डबवाली के लिए 45 पोलिंग पार्टियां, नगर पालिका ऐलनाबाद चुनाव के लिए 31 पोलिंग पार्टियां व नगर पालिका रानियां के मतदान के लिए 23 पोलिंग पार्टियां नियुक्त की गई है। नगर परिषद डबवाली के रिटर्निंग अधिकारी राजेश पूनिया, नगर पालिका ऐलनाबाद के रिटर्निंग अधिकारी सुशील कुमार तथा रानियां के रिटर्निंग अधिकारी सुरेश कुमार ने पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
कंट्रोल रूम भी किया स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी
जिला प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि जिला स्तर पर उपायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इनका हेल्पलाइन नंबर 01666-248870 है। इसके अलावा नगर परिषद डबवाली में स्थापित कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 01668-222623, नगरपालिका ऐलनाबाद में स्थापित कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 01698-298263 तथा नगर पालिका रानियां में स्थापित कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 01698-297224 है।
डीसी-एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर व पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने रानियां क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नगर परिषद डबवाली, नगर पालिका ऐलनाबाद व रानियां के नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने पोलिंग स्टेशन का दौरा कर तैयारियों व सुविधाओं का जायजा लिया और चुनाव से संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथों पर चुनाव अधिकारियों को ईवीएम मशीनों के साथ रवाना किया गया है। इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग भी दी गई है। ब्लाइंड, दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं के लिए चुनाव के मद्देनजर विशेष प्रबंध किए गए हैं।
डबवाली : चेयरमैन के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में
डबवाली नगर परिषद चुनाव में इनेेलो समर्थित टेक चंद, कांग्रेस समर्थित विनोद बांसल, आम आदमी समर्थित सुमन सचदेवा, अमित गुप्ता निर्दलीय और जेजेपी-बीजेपी के साझे उम्मीदवार प्रवीण सोनी मैदान में हैं।
रानियां : 6 प्रत्याशी मैदान में लेकिन चार के बीच मुकाबला
रानियां से नगरपालिका चुनाव में चेयरमैन के लिए 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें से दो उम्मीदवार समर्थन दे चुके हैं। अब चार उम्मीदवार के बीच मुकाबला है। दीपक गाबा, मनोज सचदेवा, गुरविंद्र विर्क, राजेश मलिक भी चेयरमैन पद के उम्मीदवार हैं।

ऐलनाबाद : छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
ऐलनाबाद नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में है। यहां राजेश कनवाड़िया, विजय अटवाल, राम सिंह सोलंकी, पुष्पेेंद्र शास्त्री, हरपाल सिंह और हनुमान दास पटीर भी किस्मत आजमा रहे हैं।

पोलिंग पार्टी चुनाव सामग्री लेकर बूथों में जाती हुई। संवाद

पोलिंग पार्टी चुनाव सामग्री लेकर बूथों में जाती हुई। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed