फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal elections: Five nominations for the post of councilor rejected

निकाय चुनाव : पार्षद पद के पांच नामांकन खारिज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Five nominations for the post of councilor rejected
सिरसा/डबवाली/रानियां/ऐलनाबाद। सोमवार को डबवाली, रानियां व ऐलनाबाद में अध्यक्ष व पार्षदों के नामांकन की जांच की गई। इस दौरान ऐलनाबाद में एक और रानियां नगरपालिका व डबवाली नगर परिषद में पार्षद पद के दो-दो दावेदारों के नामांकन खारिज किए गए हैं। अध्यक्ष पद के सभी नामांकन सही पाए हैं। 7 जून को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लेने का अंतिम समय है। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

डबवाली नगरपरिषद तथा रानियां व ऐलनाबाद नगरपालिका में 19 जून को चुनाव होने हैं। इस चुनाव में 3 अध्यक्ष पदों के लिए 27 दावेदार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा-जेजेपी गठबंधन, इनेलो व आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करवाए हैं। ऐलनाबाद, रानियां व डबवाली में पार्षद पद के पांच नामांकन खारिज हुए हैं। इसके बाद अब पार्षद पद के लिए 223 उम्मीदवार 53 पार्षदों के लिए अपना भाग्य आजमाने के लिए चुनाव मैदान में शेष बचे हैं। मंगलवार को नामांकन वापस होने का अंतिम दिन है। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे। 19 जून को चुनाव होंगे तथा 22 जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन

ऐलनाबाद : वार्ड तीन के पार्षद प्रत्याशी का नामांकन रद्द
ऐलनाबाद नगरपालिका के 17 वार्डों में पार्षद पद के लिए 60 नामांकन दाखिल हुए थे। नामांकन जांच के बाद वार्ड नं. 3 से पार्षद पद के दावेदार का नामांकन फार्म में कमी के चलते खारिज कर दिया। अब यहां पर 17 पार्षद पद के लिए 59 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए 6 नामांकन दाखिल हुए थे, जो जांच के दौरान सही पाए गए। नगरपालिका चुनाव में 65 दावेदारों मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानियां: वार्ड 13 से अमनदीप व वार्ड छह से गौतम का नामांकन रद्द
रानियां नगरपालिका के 15 वार्डों में पार्षद पद के लिए 86 व अध्यक्ष पद के लिए 14 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए थे। सोमवार को जांच के दौरान वार्ड नं. 13 से अमनदीप सिंह का नामांकन एक कॉलम खाली छोड़ने के चलते खारिज कर दिया। इसी प्रकार वार्ड नं. 6 के गौतम का नामांकन भी एक फार्म कम लगाने के चलते खारिज कर दिया गया। चुनाव में पार्षद पद के 84 दावेदार चुनाव मैदान में शेष बचे हैं। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए आए सभी 14 दावेदारों के नामांकन जांच के दौरान सही पाए गए। रानियां नगरपालिका में 98 दावेदार अब चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनाव मैदान में है।

डबवाली : नगर परिषद चुनाव में 21 वार्डों में पार्षद पद के लिए 83 व अध्यक्ष पद के लिए सात दावेदारों ने नामांकन दाखिल करवाया था। जांच के दौरान वार्ड नं. 5 से नंदिनी व वार्ड नं. 7 से सगनदीप सिंह का फार्म खामियों के चलते नामांकन खारिज किया गया। अब पार्षद पद के 81 दावेदार चुनाव मैदान में शेष बचे हैं। इस प्रकार यहां से 88 उम्मीदवारों में से ताज किसके सिर सजेगा यह चुनाव परिणाम के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed