{"_id":"681914c8451e6e832f05f21c","slug":"municipal-council-will-run-anti-encroachment-campaign-sirsa-news-c-128-1-svns1027-137374-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नगर परिषद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नगर परिषद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा
विज्ञापन
सिरसा। अब शहर में मुनादी करवाने के बाद नगर परिषद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। यह बात बाजारों व सड़कों पर अतिक्रमण सहित विभिन्न मुद्दों पर पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही अतिक्रमण हटाने को लेकर विशेष टीम का गठन किया जाएगा।
शहर का मौजूदा समय में सबसे बड़ा मुद्दा बाजारों व सड़कों पर अतिक्रमण का है। इस मुद्दे पर नगर परिषद अध्यक्ष ने अपने कार्यालय में कहा कि अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई जारी है। बाजारों में मुनादी करवाई जा चुकी है। रेहड़ी लगाने वाले से लेकर दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले सभी को चेतावनी दे दी गई है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मल्टी स्टोरी पार्किंग की परियोजना को जल्द ही सिरे चढ़ाया जाएगा। डेढ़ माह के कार्यकाल में दो से तीन बार मुख्यमंत्री से शहर विकास को लेकर मुलाकात की है। उन्होंने शहर विकास की परियोजनाओं को सकारात्मक तौर पर बातचीत की है।