फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal council will prepare a plan for the renewal of auto market

ऑटो मार्केट के नवीनीकरण के लिए नगरपरिषद तैयार करेगी योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Municipal council will prepare a plan for the renewal of auto market
ऑटो मार्केट में क्षतिग्रस्त सड़क। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर की ऑटो मार्केट की व्यवस्था सुधारने के लिए नगर परिषद ने व्यापक स्तर पर योजना तैयार की है। इसके लिए ऑटो मार्केट में होने वाले विकास कार्यों की सूची तैयार की जाएगी। विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके सरकार और स्थानीय निकाय विभाग के पास भेजी जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद सुधार के काम शुरू होंगे। ऑटो मार्केट में एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाकर निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ भी नप प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले चरण में नगर परिषद ने 11 लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

ऑटो मार्केट में जहां एक ओर सड़कें खस्ता हाल हैं वहीं दूसरी ओर सफाई का भी अभाव है। यहां पार्किंग की भी समस्या है। जिस कारण रिपेयर होने के लिए आने वाले वाहनों को सड़क किनारे ही दुकानों के बाहर खड़ा करना पड़ता है। ऐसे में रास्ता संकरा हो जाता है और आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑटो मार्केट के दुकानदारों की ओर से नगर परिषद को भेजे गए मांग पत्र में भी बार-बार इन समस्याओं को उठाया जाता है। अब नगर परिषद ने इसके सुधार के लिए योजना तैयार की है।
विज्ञापन

व्यवस्था में सुधार के लिए रिपोर्ट तैयार करेगी एजेंसी, ठेका देगी नगर परिषद
ऑटो मार्केट में जो भी काम होने हैं, उसके लिए एक सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे के लिए निजी एजेंसी को अनुबंध के आधार पर जोड़ा जाएगा। इसके लिए नगर परिषद जल्द ही ठेका जारी करेगी। अनुबंधित एजेंसी ऑटो मार्केट का सर्वे करके एक रिपोर्ट तैयार करेगी। इस विस्तृत रिपोर्ट में बताया जाएगा कि ऑटो मार्केट में क्या-क्या विकास कार्य और सुधार के काम किए जाने की जरूरत है। यह भी बताया जाएगा कि कौन-कौन सी सड़कें बनाई जानी हैं और कहां-कहां सफाई व्यवस्था का अभाव है। लोगों से बातचीत के आधार पर आने वाले सुझावों को भी विस्तृत रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट रिपोर्ट नगर परिषद अधिकारी सरकार व स्थानीय निकाय विभाग के पास भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम तोड़ने वालों पर सख्त हुआ नगर परिषद, 11 को नोटिस
नियम तोड़कर काम करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी नगर परिषद सख्त हो गया है। कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक के आदेश पर नगर परिषद की टीम ने ऑटो मार्केट का निरीक्षण किया। इस दौरान ऐसे दुकानदारों को ढूंढा गया जिन्होंने या तो बिना नक्शा पास करवाए निर्माण कार्य कर दिया, या फिर अतिक्रमण किया। इसके अलावा एनजीटी के नियम तोड़ने वालों की भी सूची नगरपरिषद ने तैयार कर ली है। नियम तोड़ने वाले 11 दुकानदारों को नगर परिषद अभी तक नोटिस दे चुकी है। यदि अब भी ध्यान नहीं दिया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विकास कार्य के लिए तैयारियां कर रहे हैं : कार्यकारी अधिकारी
ऑटो मार्केट के विकास को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए एक निजी एजेंसी से अनुबंध किया जाएगा, जो विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर हमें सौंपेगी। इसे विभाग व सरकार के पास भेजा जाएगा। इसके अलावा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और 11 लोगों को ऑटो मार्केट में नोटिस दिए गए हैं।
- संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed