फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal Council in action, notices to encroaching shopkeepers

Sirsa News: एक्शन में नगर परिषद, अतिक्रमणकारी दुकानदारों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council in action, notices to encroaching shopkeepers
हिसार रोड पर रेहड़ी व टायर रखकर किया गया अतिक्रमण। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के बाजारों में दुकानों, घरों और संस्थानों के आगे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी है। इमारतों के बाहर किए गए पक्के कब्जों, जनरेटर और अन्य सामान को न केवल जब्त कर लिया जाएगा बल्कि जुर्माना भी ठोका जाएगा। नगर परिषद ने इसकी शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को माल गोदाम रोड पर करीब 10 लोगों को चेतावनी नोटिस जारी किए हैं। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। दूसरी ओर सालासर धाम के पास बिना नगर परिषद की मंजूरी के तोरण द्वार का निर्माण करवाया जा रहा है। नगर परिषद अधिकारियों को इसकी जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन

नगर परिषद को शिकायतें मिल रही थी कि शहर में अतिक्रमण बढ़ गया है। ऐसे में बाजारों में यातायात जाम की स्थिति बनती है। डीसी ने इस पर संज्ञान लिया और अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में मंथन में कारण सामने आया तो अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। अब नगर परिषद ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर परिषद अधिकारियों ने माल गोदाम रोड पर 10 लोगों को नोटिस दिए हैं और कहा है कि अतिक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा जुर्माना ठोका जाएगा और सामान भी जब्त किया जाएगा। इस मार्ग की सड़क को नगर परिषद की ओर से नया बनाया जा रहा है। इसलिए पहले चरण में यहां से नोटिस देने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने तोड़ा था रोटी बैंक का शेड, अब तोरण द्वार का बिना मंजूरी हो रहा निर्माण
सालासर धाम मंदिर वाली गली के निर्माण की शुरुआत के दिन यहां अधिकारी पहुंचे थे। इस दौरान देखा कि रास्ता संकरा हो गया है क्योंकि सड़क किनारे रोटी बैंक चल रहा था। 11 नवंबर को अधिकारियों ने रोटी बैंक का शेड हटवा दिया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि कोई भी सड़क किनारे कब्जा न करें। इसके बाद यहीं पर ही तोरण द्वार का निर्माण शुरू कर दिया गया। इसकी मंजूरी भी नगर परिषद से नहीं ली गई है। नगर परिषद अधिकारियों को पता नहीं है कि कौन सी संस्था या व्यक्ति इस तोरण द्वार का निर्माण करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बाजारों में भी चलेगा अभियान, नोटिस देकर की जाएगी कार्रवाई
अतिक्रमण हटाने का अभियान शहर के मुख्य बाजारों में भी चलाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने आदेश दे दिए हैं। अब शहर के मुख्य बाजारों रोड़ी बाजार, सदर बाजार, हिसारिया बाजार, भादरा बाजार, सूरतगढ़िया बाजार, हिसार रोड, बरनाला रोड, डबवाली रोड, सरकुलर रोड, अनाज मंडी रोड पर भी जाकर नोटिस देंगे। बता दें कि डबवाली रोड पर ऑटो मार्केट है और यहां सड़क किनारे ही अतिक्रमण किया गया है। सड़क किनारे वर्कशॉप का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्य बाजारों में दुकानों, बैंकों, बड़े शोरूम के बाहर ही जनरेटर रखे हैं। इन्हें हटाया जाना है।

अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए नोटिस दे दिए गए हैं। पहले चरण में माल गोदाम रोड पर नोटिस दिए गए हैं। इसके बाद मुख्य बाजारों और विभिन्न मुख्य मार्गों पर भी कार्रवाई की जाएगी और अभियान चलाया जाएगा। सालासर धाम मंदिर के पास तोरण द्वार कौन बना रहा है, इसकी जानकारी नहीं है क्योंकि नगर परिषद से कोई मंजूरी नहीं ली गई है।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed