फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal Council called special team from Hisar, caught 90 animals in cold and rain

Sirsa News: नगर परिषद ने हिसार से बुलाई विशेष टीम, ठंड और बारिश में पकड़े 90 पशु

Mon, 23 Dec 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 23 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council called special team from Hisar, caught 90 animals in cold and rain
गोशाला में पशुओं को लेकर जाती हुुई नगर परिषद की टीम। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर को बेसहारा पशु मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने कमर कस ली है। पुश पकड़ो अभियान को तेजी देने के लिए हिसार से विशेष टीम को सिरसा बुलाया गया है। इस टीम ने ठंड और बारिश के बीच 90 पशु पकड़कर गोशाला में पहुंचाए हैं। अधिकारियों की माने तो यह टीम एक दिन में 100 से 150 पशु पकड़ने की क्षमता रखती है। अब गोशालाओं व नंदीशाला के सहयोग से प्रतिदिन 100 से ज्यादा पशु पकड़े जाएंगे। जल्द ही पूरे शहर का बेसहारा पशु मुक्त किया जाएगा।



नगर परिषद प्रशासन पिछले दो माह से पशु पकड़ो अभियान चलाए हुए है। कई परेशानियों के बाद अब नगर परिषद को गोशालाओं का सहयोग मिलना शुरू हुआ है। अब तक पशु पकडो टीम ने शहर से 658 पशु पकड़े हैं। इनमें पशुओं में दुधारू पशुओं की संख्या ज्यादा है। रानियां रोड पर रविवार रात और सोमवार सुबह पशु पकड़ो अभियान जारी रहा।
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::::::::::::::::::

दुधारू पशु मालिकों में छाया डर

शहर के अंदर बेसहारा पशुओं से कहीं ज्यादा दुधारू पशुओं को खुले में छोड़ा जाता है। ये हादसों का कारण बनते हैं। सुबह व शाम को गायों का दूध निकालने के बाद पशु मालिक उन्हें खुले में छोड़ देते हैं। इस कारण दिन भर सड़कों पर पशु घूमते रहते हैं। अब नगर परिषद की टीम ने पशु पकड़ने में तेजी दिखाई है, इससे पशु पालकों में डर पैदा हो गया है। रविवार को बड़े स्तर पर दुधारु पशुओं को ही पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::::

डीएमसी ने जारी करवाए थे नोटिस

जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल स्वयं पशु पकडो अभियान को लेकर सड़कों पर उतरे थे। उन्होंने पशु मालिकों को घर घर जाकर समझाने का प्रयास किया था। इसके साथ ही नगर परिषद ने करीब 100 डेयरी वालों को नोटिस जारी किए थे। अधिकारियों के अनुसार शहर में डेयरियों की संख्या ज्यादा नहीं है, इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। हरे चारे की टाल मालिकों को भी पूर्व में नोटिस जारी किया गया था कि वह खुले में चारा नहीं डालेंगे। यह बड़ा कारण है कि दुधारू पशुओं को खुल में छोड़ा जाता है।


---

कोट्स

हिसार से विशेष टीम को पशु पकड़ने के लिए बुलाया गया है। टीम ने रविवार रात और सोमवार को कुल 90 पशु पकड़े हैं। हमारा लक्ष्य है कि प्रतिदिन 100 से 125 के बीच में पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाया जाए। - जयवीर सिंह, पशु पकडो टीम इंचार्ज व मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed