फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MP Sunita Duggal addressed public in Nathusari Kalan and Kagdana

Sirsa News: नाथूसरी कलां और कागदाना में सांसद सुनीता दुग्गल ने किया जनसंवाद

Tue, 28 Nov 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 28 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
MP Sunita Duggal addressed public in Nathusari Kalan and Kagdana
चोपटा। सांसद सुनीता दुग्गल ने नाथूसरी कलां और कागदाना में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। नाथूसरी कलां में ग्रामीणों ने सांसद के सामने करीब 40 समस्याएं रखीं। इनमें अधिकतर खेतों में पाइप लाइन, पंचायती जमीन से कब्जे हटवाने, गलियों को पक्की करवाने और स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने की रखी गई।
विज्ञापन

ग्रामीण राममूर्ति ने बिजली कनेक्शन की समस्या रखी। नाथूसरी कलां की बेटियों ने बस सुविधा शुरू करवाने की मांग रखी। सांसद ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को जल्द बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार गांव कागदाना में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने गंदे पानी की निकासी, सड़कों के गड्ढे भरने, आंगनबाड़ी भवनों की मांग सहित कई समस्याएं सांसद के सामने रखीं। इस दौरान ब्लॉक समिति अध्यक्ष सूरजभान बुमरा, डॉ. पवन शर्मा, डॉ. सागर बंसल व सुनील गेदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed