फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 arrested in narcotics smuggling

Sirsa News: डबवाली पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, तीन मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
3 arrested in narcotics smuggling
- एक करोड़ रुपये की 521 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में पांच महीने से फरार सप्लायर गिरफ्तार किया
विज्ञापन

- दूसरे मामले में 1 किलो 310 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद
- ओढ़ां पुलिस ने हेरोइन तस्करी मामले में फरार सप्लायर को पकड़ा, नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली।
डबवाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ डबवाली ने एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की 521 ग्राम हेरोइन की बरामदगी के मामले में पांच महीने से फरार चल रहे सप्लायर को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में 1 किलो 310 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद कर आरोपी को काबू किया गया। इसके अलावा थाना ओढ़ां पुलिस ने भी हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
---------
पांच महीने से फरार हेरोइन सप्लायर गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ डबवाली में तैनात एएसआई प्रीतम सिंह की टीम ने 521 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में फरार चल रहे सप्लायर मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। छह मई 2026 को सीआईए टीम ने मंडी डबवाली में कार्रवाई करते हुए गगनदीप सिंह को 521 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था। इस संबंध में थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन

गगनदीप सिंह से प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू की। इसी मामले में सप्लायर रामकुमार और प्रिंस को 22 मई को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया था। आगे की जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर पांच महीने से फरार चल रहे मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
मांगेआना में 1 किलो 310 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद
एएसआई बेअंत सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ डबवाली की टीम ने गांव मांगेआना में गश्त के दौरान संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे से 1 किलो 310 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की पहचान बीरा सिंह के रूप में की है। उसके खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

====
ओढ़ां पुलिस ने फरार सप्लायर को पकड़ा
थाना ओढ़ां पुलिस ने भी हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे सप्लायर धर्मवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार ने बताया कि 24 सितंबर को गांव जंडवाला जाटान से तरसेम सिंह को 6.180 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में राजा सिंह को 29 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। तीसरे आरोपी सप्लायर धर्मवीर सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर मामले में शामिल जांच किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed