सिरसा। जिला बार एसोसिएशन के गोल्डन जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को सिरसा बार परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सांसद ने अपने कोटे से बार एसोसिएशन को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही अधिवक्ताओं के इंश्योरेंस और महिला बार रूम की मांग को कानून एवं गृह मंत्री के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान चौधरी गंगाराम ढाका ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। सांसद सैलजा ने कहा कि अधिवक्ता जनता और कानून के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं को संविधान और अधिकारों की जानकारी के साथ पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर देने की सलाह दी, ताकि जनता का कानून पर विश्वास बना रहे। कार्यक्रम में सांसद को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस माैके पर उप प्रधान केवल कंबोज, अनुज गनेरीवाला, सचिव हरदीप सिद्धू, सहसचिव भूपेंद्र कौर नागपाल माैजूद रहे।