फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MP inaugurated schemes worth 32.15 lakhs in villages

Sirsa News: सांसद ने गांवों में 32. 15 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
MP inaugurated schemes worth 32.15 lakhs in villages
कंगनपुर रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रार्थना के लिए शैड का उद्धाटन करती सांसद सुनीता दुग्ग
चोपटा। लोेकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ने मंगलवार को गांव अरनिया वाली, निरबाण, लुदेसर व नाथूसरी चोपटा में 32.15 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। ये सभी कार्य एमपीलैड योजना के तहत करवाए गए हैं। ग्रामीणों ने सांसद का फूल मालाओं व पगड़ी पहना कर स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखीं, जिस पर सांसद ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सांसद दुग्गल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा स्कूलों में हर संभव सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। सरकार द्वारा स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवारों की बेटियों के लिए मुफ्त शिक्षा की घोषणा की है। सांसद ने कहा कि आज गरीब वर्ग तक सरकार की योजनाओं पहुंच रही है। उज्ज्वला योजना एक बार फिर शुरू की गई है ताकि कोई भी गैस सिलिंडर से वंचित न रहे, इसके अलावा सरकार द्वारा जन धन योजना के तहत खाता खोले गए थे, जिनसे सीधे योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है। किसानों का मुआवजा या फसल बीमा योजना की राशि सीधे बैंक खातों में पहुंच रही है सरकार की सब योजनाएं गरीब कल्याण को लेकर चलाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रदेश के गांव-गांव में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी वाली वैन पहुंचेगी। इस दौरान लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा विभिन्न योजनाओं के तहत उनका पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

-----
सांसद ने इन विकास कार्यों का किया उद्घाटन

सांसद ने मंगलवार को कंगनपुर रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रार्थना के लिए 6 लाख रुपये की लागत से बनाए गए शेड का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त गांव अरनियांवाली के आंबेडकर पार्क में 7 लाख 77 हजार रुपये की लागत से बनाए गए शेड, गांव निर्बाण के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में खेल मैदान के लिए 8 लाख 30 हजार रुपये की लागत से बनाए गए शेड, राजकीय उच्च विद्यालय लुदेसर में प्रार्थना के लिए 6 लाख रुपये की लागत से बनाए गए शेड और गांव नाथूसरी चौपटा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लड़कों व लड़कियों के लिए 4 लाख 8 हजार रुपये की लागत से बनाए गए अलग-अलग शौचालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------
ये रहे मौजूद :

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, युवा भाजपा नेता अमन चोपड़ा, बलवंत शैली, चेयरमैन सूरज भान, विनोद नागर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटा राम, डीपीसी सही राम, एसडीई मनमीत सिह, बीआरसी विजय सचदेवा, प्रिंसिपल विरेन्द्र, प्रिंस बिश्नोई, विजय सेठी, लखविंद्र धालीवाल, सरपंच निरबाण दौलत राम कस्वां, रंधावा से सरपंच सुभाष सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed