फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Motorcycle thief gang active, 4-5 cases are being registered everyday, police hands free

मोटरसाइकिल चोर गिरोह सक्रिय, हररोज चार से पांच मामले हो रहे दर्ज, पुलिस के हाथ खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 09:59 PM IST
विज्ञापन
Motorcycle thief gang active, 4-5 cases are being registered everyday, police hands free
बाइक चोरी करता युवक। फाइल फोटो - फोटो : sirsa
सिरसा। जिले में वाहन चोर गिरोह काफी सक्रिय है। जिले में हर रोज चार से पांच मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हो रहे हैं। मामला दर्ज होने के बाद पीड़ित के मोटरसाइकिल का कोई सुराग तक नहीं लग पाता। शहर के पार्क, दुकान के बाहर, सार्वजनिक स्थान और घर के अंदर खड़ी मोटरसाइकिल को चोर निशाना बना रहे है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग तक नहीं लग पाता। बीते तीन दिनों में शहर के अलग-अलग स्थानों से 10 से अधिक मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज हुई हैं। लेकिन इनमें से अभी तक कोई मोटरसाइकिल बरामद नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर चोरी हुए है मोटरसाइकिल
शनिवार को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में भूपेश मेहता निवासी मुलतानी कॉलोनी ने बताया कि वह एचडीएफसी बैंक में कार्य करता है। उसने अपनी मोटरसाइकिल बैंक के बाहर (सांगवान चौक) नेशनल इंश्योरंस के बराबर में खड़ी की थी। जब वह बाहर आया तो उसकी मोटरसाइकिल गायब मिली। शहर पुलिस थाना ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तीन मार्च को चार मोटरसाइकिल हुए चोरी
शहर के एमआईटीसी कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि 3 मार्च को वह डबवाली रोड पर किसी काम से गया था। बाइक रोड के पास खड़ी कर वह काम से चला गया। कुछ देर बाद आया तो बाइक गायब मिली। जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। वहीं ऐलनाबाद के वार्ड 13 निवासी अभय सिंह ने बताया कि वह नोहर रोड स्थित श्रीराम धर्मकांटा पर तीन मार्च को किसी काम से गया था। इसी दौरान उसे अपने किसी परिचित के साथ जाना पड़ गया। वह अपनी बाइक धर्म कांटे के निकट खड़ी कर चला गया। वापस आकर संभाला तो बाइक गायब मिली, जिस पर पुलिस को सूचित किया। इसके अलावा ओढां निवासी दुलीचंद ने बताया कि 3 मार्च को वह शिवरात्रि मेले में गांव जगमालवाली में गया था। उसने अपनी बाइक लॉक कर खड़ी की थी। कार्यक्रम के बाद वापस आया तो बाइक गायब मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह लघु सचिवालय में किसी काम से गया था। कुछ देर बाद आया तो बाइक गायब मिली, जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने चारों शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
दो मार्च को बाइक चोरी के केस
शक्ति नगर निवासी कपिल कुमार ने बताया कि वह सरकारी अस्पताल में सफाई कर्मचारी है। उसने अपनी बाइक सिटी स्कैन रूम के बाहर रोकी थी। कुछ देर बाद संभाला तो बाइक गायब मिली। उसने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रानियां चुंगी निवासी करनैल सिंह ने बताया कि दो मार्च को वह भादरा पार्क के पास अपनी बाइक खड़ी कर दुकान से सामान लेने के लिए गया था। कुछ देर बाद आया तो बाइक गायब मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

इस तरह से बरते वाहन चालक सावधानी
एसपी डॉ. अर्पित जैन ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वे घर व कहीं भी वाहन को लॉक लगाने के साथ व्हील लॉक भी जरूर प्रयोग करें। वहीं उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना देने की भी अपील की है। ताकि चोर गिरोह को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed