{"_id":"deee9b296438c73c88e28cb801385364","slug":"mother-son-killed-by-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत
sirsa
Updated Sun, 27 Jul 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव साहूवाला प्रथम में रविवार देर शाम को बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि मृतक युवक की पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टरोें ने उसकी हालत नाजुक होते देख उसे रोहतक रेफर कर दिया है। बीरबल की पत्नी 55 वर्षीय गुड्डी देवी अपने पुत्र श्याम लाल व बहू कविता के साथ खेतों में काम कर रही थी।
विज्ञापन
रविवार शाम को आसमान पर काले बादल छाए और तेज आंधी चलने लगी। इसी दौरान अचानक बिजली उन पर आ गिरी, जिससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास क्षेत्रों में काम कर रहे किसानों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सरपंच अंग्रेज सिंह और अन्य ग्रामीण तीनों को लेकर सिरसा के सामान्य अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने श्याम लाल व उसकी मां गुड्डी देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कविता की हालत ज्यादा गंभीर होते देख उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर बड़ागुढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों के पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन